होम संगीत एवं नृत्य परीक्षा में सी.एम.एस. छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन‘विशारद’ की उपाधि प्राप्त की

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 30, 2024 06:59 PM

संगीत एवं नृत्य परीक्षा में सी.एम.एस. छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन‘विशारद’ की उपाधि प्राप्त की

संगीत एवं नृत्य परीक्षा में सी.एम.एस. छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन‘विशारद’ की उपाधि प्राप्त की

संगीत एवं नृत्य परीक्षा में सी.एम.एस. छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन‘विशारद’ की उपाधि प्राप्त की

लखनऊ, 30 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चौक कैम्पस के तीन प्रतिभाशाली छात्रों संस्कृति अग्रवाल, विदुषी सक्सेना एवं प्रणव सक्सेना ने प्रयाग संगीत समिति, प्रयागराज द्वारा आयोजित संगीत एवं नृत्य परीक्षा में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में जहाँ एक ओर संस्कृति अग्रवाल एवं विदुषी सक्सेना ने कथक नृत्य में अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए ‘विशारद’ की उपाधि अर्जित की है तो वहीं दूसरी ओर प्रणव सक्सेना ने तबला वादन में अपनी महारत सिद्ध कर प्रथम स्थान अर्जित किया है। सी.एम.एस. के इन तीनों प्रतिभाशाली छात्रों नें भारतीय शाष्त्रीय संगीत में अपनी प्रतिभा व ज्ञान के दम पर आगे चलकर राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाने का संकेत दिया है। सी.एम.एस. प्रबन्धक, प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सी.एम.एस. छात्रों की उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या व शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है।सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक व आध्यात्मिक शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही साँस्कृतिक व साहित्यिक क्षेत्रों में भी छात्रों का रुझान विकसित करता है तथापि उनकी क्षमता को पहचानकर उन्हें प्रोत्साहित करता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)