होम हिजबुल्लाह के टॉप कमांडरों को लगा दिया ठिकाने, अब तक इजरायल ने किसे-किसे मार गिराया

समाचारखेल Alert Star Digital Team Sep 28, 2024 09:27 PM

हिजबुल्लाह के टॉप कमांडरों को लगा दिया ठिकाने, अब तक इजरायल ने किसे-किसे मार गिराया

हिजबुल्लाह के टॉप कमांडरों को लगा दिया ठिकाने, अब तक इजरायल ने किसे-किसे मार गिराया

हिजबुल्लाह के टॉप कमांडरों को लगा दिया ठिकाने, अब तक इजरायल ने किसे-किसे मार गिराया

इजरायली सेना ने शुक्रवार को हवाई हमले किए जिसमें हिजबुल्लाह के कई प्रमुख कमांडरों को मार गिराया गया। इस हमले में संगठन चीफ हसन नसरल्लाह भी मारा गया है। इजरायल के इस ऑपरेशन का मकसद हिजबुल्लाह की सैन्य ताकत को कमजोर करना था और वह अपने मकसद में पूरी तरह कामयाब होती हुई नजर आ रही है।

इजरायली डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए मारे गए हिजबुल्लाह नेताओं का मजाक उड़ाते हुए लिखा कि हमने 'डिसमेंटल (नष्ट)' शब्द को इंटरनेट पर ढूंढा और यह तस्वीर सामने आई।

आईडीएफ द्वारा ट्वीट की गई तस्वीर में तमाम हिजबुल्लाह के कमांड नजर आ रहे हैं, जिनको मार गिराने का दावा इजरायली सेना कर रही है। इन तस्वीरों में हसन नसरल्लाह सबसे ऊपर नजर आ रहा है। नसरल्लाह तीन दशक से अधिक समय तक हिजबुल्लाह का नेता रहा। उसके नेतृत्व में हिजबुल्लाह ने एक शक्तिशाली सैन्य और राजनीतिक ताकत के रूप में पहचान बनाई।


आईडीएफ के मुताबिक नसरल्लाह की मौत हिजबुल्लाह के सेंट्रल कमांड सेंटर पर हुए हमले में हुई जो एक रिहायशी इमारत के नीचे बना हुआ था। नसरल्लाह की मौत के बाद हिजबुल्लाह की कमर ही टूट गई है। आईडीएफ द्वारा जारी तस्वीरों में जिन कमांडरों का जिक्र है उनमें हसन नसरल्लाह के अलावा अली कार्की, मोहम्मद अली इस्माइल, इब्राहिम मोहम्मद कुबैसी जैसे चेहरे शामिल हैं।

यहां देखें हिजबुल्लाह के प्रमुख कमांडरों की लिस्ट

अली कार्की

हिजबुल्लाह के दक्षिणी मोर्चे के कमांडर अली कार्की को भी इजरायल ने मौत के घाट उतार दिया है। आईडीएफ ने कहा कि कार्की हिजबुल्लाह के मिसाइल यूनिट का प्रमुख था और उसके साथ अन्य प्रमुख नेता भी इजरायली हवाई हमले में मारे गए।

मोहम्मद अली इस्माइल

इजरायली सेना के बयान के अनुसार, हिजबुल्लाह के मिसाइल यूनिट का कमांडर मोहम्मद अली इस्माइल का भी खात्मा हो गया है। इस्माइल को आईडीएफ ने एक हमले में मौत दे दी है। इस्माइल पर इजरायल के खिलाफ कई आतंकवादी गतिविधियों के संचालन का आरोप था, जिसमें हाल ही में इजरायल पर रॉकेट दागने की घटना भी शामिल थी।

इब्राहिम मोहम्मद कुबैसी

इब्राहिम कुबैसी हिजबुल्लाह की मिसाइल और रॉकेट सेना का प्रमुख था। कुबैसी की भी अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ मौत हो गई। आईडीएफ के अनुसार, कुबैसी इजरायल पर कई हमलों की योजना बनाने में शामिल था।

अन्य हिजबुल्लाह कमांडर जिन्हेंबनाया गया निशाना

- इब्राहिम अकील: हिजबुल्लाह का ऑपरेशंस कमांडर जिसकी मौत 20 सितंबर को हुई।

- अहमद वहाबी: रदवान स्पेशल फोर्स के सैन्य ऑपरेशंस का प्रमुख जो 20 सितंबर को मारा गया।

- फुआद शुकर: हिजबुल्लाह के शीर्ष कमांडरों में से एक था जो 30 जुलाई को इजरायली हमले में मौत के घाट उतार दिया गया।

- मोहम्मद नासिर: दक्षिण-पश्चिमी लेबनान में इजरायल पर फायरिंग का प्रभारी था, इसे 3 जुलाई को मार गिराया गया।

- तालिब अब्दुल्लाह: हिजबुल्लाह के केंद्रीय क्षेत्र का कमांडर, जो 12 जून को इजरायली हमले में मारा गया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)