होम बंगाल में फिर हड़ताल पर गए जूनियर डॉक्टर्स, मरीज के परिजनों की ओर से मारपीट पर भड़के

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 28, 2024 09:30 PM

बंगाल में फिर हड़ताल पर गए जूनियर डॉक्टर्स, मरीज के परिजनों की ओर से मारपीट पर भड़के

बंगाल में फिर हड़ताल पर गए जूनियर डॉक्टर्स, मरीज के परिजनों की ओर से मारपीट पर भड़के

बंगाल में फिर हड़ताल पर गए जूनियर डॉक्टर्स, मरीज के परिजनों की ओर से मारपीट पर भड़के

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के सरकादरी सागर दत्ता अस्पताल में मरीज के परिजनों की ओर से कर्मचारियों पर हमले का आरोप है। इसके खिलाफ जूनियर डॉक्टर्स और नर्स ने 'काम बंद करो' प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रखा।

कोलकाता के निकट कमरहाटी स्थित अस्पताल में एक मरीज की मौत हो गई। इस पर उसके परिजनों की ओर से कर्मचारियों की पिटाई की गई। इससे भड़के चिकित्सकों और नर्स ने शुक्रवार देर रात 'काम बंद करो' प्रदर्शन शुरू किया था।

जूनियर डॉक्टर ने बताया कि इस घटना में 3 जूनियर डॉक्टर, 3 नर्स और स्वास्थ्यकर्मी घायल हो गए थे। हादसे के बाद कनिष्ठ चिकित्सकों और नर्स ने बेहतर सुरक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर 'काम बंद करो' प्रदर्शन का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि मरीज एक अधेड़ उम्र की महिला थी। उसे सांस लेने में गंभीर समस्या थी और उसकी हालत भी नाजुक थी। नर्स ने कहा, 'मरीज को सांस लेने में तकलीफ होने के कारण शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी हालत ठीक नहीं थी। स्वास्थ्यकर्मियों ने उसे ऑक्सीजन देने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी जिससे उसकी मौत हो गई।'

'मौके पर पुलिस मौजूद थी, इसके बावजूद...'

नर्स ने बताया कि यहां पुलिस मौजूद थी, इसके बावजूद मरीज के 15-20 परिजन महिला वॉर्ड में घुस गए और वहां अन्य मरीजों का इलाज कर रहे चिकित्सकों व कई नर्स पर हमला कर दिया। जूनियर डॉक्टर ने कहा, 'हम लगातार बाह्य रोगी विभाग (OPD) और अस्पताल के वार्ड में उचित सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। इस घटना से फिर यह साबित हो गया है कि राज्य प्रशासन अभी भी हमारी सुरक्षा की मांग के प्रति जागा नहीं है। जब तक पर्याप्त सुरक्षा की हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं तब तक 'काम बंद' प्रदर्शन जारी रहेगा।'

'अस्पताल परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई'

बैरकपुर पुलिस आयुक्तालय के सीनियर अधिकारी ने बताया कि अस्पताल प्रशासन ने कमरहाटी पुलिस थाने में इस घटना की शिकायत दर्ज करा दी है और जांच जारी है। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस गश्त दल अस्पताल के मुख्य द्वार पर निगरानी रख रहा है। पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फोरम के सदस्य अनिकेत महतो ने कहा, 'हमने पहले भी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी। जब तक सरकार सक्रिय कदम नहीं उठाएगी तब तक ऐसी घटनाएं होती रहेंगी।'

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)