होम बाढ़ का पानी उतरने के बाद प्रयागराज के गांवों में भेड़िए का खतरा, वन विभाग का सर्च ऑपरेशन शुरू

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 26, 2024 09:19 PM

बाढ़ का पानी उतरने के बाद प्रयागराज के गांवों में भेड़िए का खतरा, वन विभाग का सर्च ऑपरेशन शुरू

बाढ़ का पानी उतरने के बाद प्रयागराज के गांवों में भेड़िए का खतरा, वन विभाग का सर्च ऑपरेशन शुरू

बाढ़ का पानी उतरने के बाद प्रयागराज के गांवों में भेड़िए का खतरा, वन विभाग का सर्च ऑपरेशन शुरू

प्रयागरज के कई गांवों में भेड़िए का खतरा मंडरा रहा है। बहराइच और संभल के बाद अब बहादुरपुर विकास खंड के ककरा-कोटवा कछार में किसानों को कथित भेड़ियों का डर सता रहा है। किसानों का दावा है कि बाढ़ के बाद से जंगल में दो भेड़िये देखे गए हैं।

हालांकि किसी पर हमला नहीं किया है। सूचना पर वन विभाग भी हरकत में है। रेंजर फूलपुर अशोक ने बताया कि सर्च ऑपरेशन चलाया गया था पर दिखा नहीं। वन विभाग का कहना है कि पैरों के निशान खोजने की कोशिश की जा रही है जिससे जानवर की जानकारी हो सके।

बहादुरपुर विकास खंड के ककरा, कोटवा, लीलापुर, तिवारीपुर, नीबी और छिबैया गांवों के सामने गंगा की दो धाराओं के बीच हजारों एकड़ क्षेत्र का जंगल है। यहां किसान बड़े पैमाने पर खेती करते हैं। कोटवा निवासी किसान अशोक भारतीया ने बताया कि बाढ़ के बाद से कछार में दो भेड़िये कई बार दिखे हैं। बाढ़ की वजह से सभी किसान अपने परिवारों के साथ जंगल छोड़कर गांव आ गए थे। अब जबकि बाढ़ का पानी उतर चुका है, किसान खेती के लिए फिर से लौटने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में अब उनमें दहशत की स्थिति है। वहीं, किसान मोनू सिंह ने बताया कि भेड़िये को कई बार कछार मेंदेखागयाहै।

बता दें कि कई गांवों में भेड़िए का आतंक मचा हुआ है। इतना ही नहीं कई इलाकों में सियारों ने भी लोगों और मवेशियों पर हमला किया है। ऐसे में लोगों को जंगली जानवरों का खतरा है। बच्चों को घरों से बाहर अकेले नहीं निकलने दिया जा रहा। गांव वालों में खेतों में जाने के लिए लाठी-डंडे लेकर जाना शुरू कर दिया है। वन विभाग का कहना है कि जानवर की जानकारी निकाल कर उसे पकड़ने की तैयारी की जाएगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)