होम स्पेलिंग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा अव्वल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 24, 2024 07:23 PM

स्पेलिंग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा अव्वल

स्पेलिंग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा अव्वल

स्पेलिंग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा अव्वल

लखनऊ, 24 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज प्रथम कैम्पस की कक्षा-8 की मेधावी छात्रा ध्रुविका श्रीवास्तव ने ‘स्पेल बी स्टेट लेवल प्रतियोगिता’ में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। शैक्षिक संस्था विज स्पेल बी के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में ध्रुविका ने राज्य स्तर पर द्वितीय रैंक अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है। ध्रुविका ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के अन्तर्गत कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अपने अंग्रेजी ज्ञान, स्पेलिंग, ग्रामर, पजल्स, फोनेटिक्स सिम्बल, बोलने की क्षमता, राइमिंग वर्डस, जंबल लेटर्स आदि विभिन्न मानकों पर सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन किया और यह सिद्ध कर दिया निकट भविष्य में यह मेधावी छात्रों अपने ज्ञान व बहुमुखी प्रतिभा के दम पर अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर देश का गौरव बढ़ाने हेतु तत्पर है। प्रतियोगिता के आयोजकों ने इस उपलब्धि हेतु ध्रुविका को प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सी.एम.एस. छात्रा की सफलता पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।सी.एम.एस. अपने प्रत्येक छात्र को मातृ भाषा हिन्दी के साथ-साथ अंग्रेजी भाषा का सर्वश्रेष्ठ ज्ञान प्रदान कर रहा है, साथ ही वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास किये जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों की बदौलत सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों ने अनेकों राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई हैं। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)