होम भाजपा सांसद अरुण सागर के अथक प्रयास से जलालाबाद और कलान वासियों के खिले चेहरे, दोपहिया वाहनों के लिए खोला गया कोलाघाट पुल

राजनीतिप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 23, 2024 10:30 PM

भाजपा सांसद अरुण सागर के अथक प्रयास से जलालाबाद और कलान वासियों के खिले चेहरे, दोपहिया वाहनों के लिए खोला गया कोलाघाट पुल

भाजपा सांसद अरुण सागर के अथक प्रयास से जलालाबाद और कलान वासियों के खिले चेहरे, दोपहिया वाहनों के लिए खोला गया कोलाघाट पुल

भाजपा सांसद अरुण सागर के अथक प्रयास से जलालाबाद और कलान वासियों के खिले चेहरे, दोपहिया वाहनों के लिए खोला गया कोलाघाट पुल

भाजपा सांसद अरुण सागर ने जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र में स्थिति पीडब्ल्यूडी अधिकारियों और पदाधिकारियों के साथ कोलाघाट पुल का स्थलीय निरीक्षण किया है। सांसद के प्रयासों से पुल का लोड टेस्ट होने के बाद दो पहिया वाहनों का आवागमन पुल के उपर से शुरू कर दिया। निरीक्षण के दौरान सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द लोड टेस्टिंग की रिपोर्ट से संबंधित कार्रवाई को पूरा कराकर आमजमासन के लिए भारी वाहनों का भी पुल पर आवागमन भी शरूए कराएं। इस दौरान क्षेत्र के सैंकड़ों लोग कोलाघाट पुल के पास पहुंच गए। दो पहिया वालों का आवागमन शुरू होने के बाद क्षेत्र वासियों ने सांसद का आभार जताया। सांसद ने कहा कि जनता की समस्याओं को समाधान के लिए हर समय उनके बाद खड़े हैं। 

भाजपा सांसद अरुण सागर ने कहा कि पदाधिकारियों, संबधित अधिकारियों के साथ कोलाघाट पुल का निरीक्षण किया है। उसमे आई खामियों के बारे में भी अधिकारियों से बातचीत की है। कोलाघाट पुल का लोड टेस्टिंग का कार्य पूरा हो चुका है। आज उसके उपर से दो पलिया वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द लोड टेस्टिंग की रिपोर्ट आ जाएगी। उसके बाद पुल पर भारी वाहनों का भी आवागमन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुल पर आवागमन बंद होने से कलान और जलालाबाद तहसील के लोगों को खासी दिक्कते हुई हैं। भाजपा सरकार ने कोलाघाट पुल गिरने के बाद तत्काल दूसरे विकल्प को तलाश करते हुए पैटून पुल बनवाया था। ताकि क्षेत्र वासियों को दिक्कते न उठाना पड़े। उन्होंने कहा कि पुल टूटने के बाद सरकार की तरफ से तत्काल बजट देकर कार्य पुल की मरम्मत कराई गई। पुल पर आवागमन शुरू करने से पहले तमाम प्रकिया ऐसी होती है। जिसको पूरा करने में कुछ समय लग जाता है। लेकिन शाहजहांपुर में इस पुल को शुरू करने के लिए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना से लेकर तत्कालीन मंत्री जितिन प्रसाद ने भी खास ध्यान दिया है। सांसद ने संबधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोड टेस्टिंग की रिपोर्ट से संबंधित कार्रवाई को जल्द से जल्द पूरा कराने के बाद इस पुल को आमजनमानस के लिए खोल दिया जाए।

स्थलीय निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता (सीडी 1)  लो0नि0वि0, सेतु निगम, एसडीएम जलालाबाद, कलान, पुलिस क्षेत्राधिकारी जलालाबाद एवं अन्य सम्बन्धित आला अधिकारियों के साथ, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर, ब्लॉक प्रमुखगण, पार्टी पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)