होम टेनिस टूर्नामेन्ट की युगल प्रतिस्पर्धा में सी.एम.एस. छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 20, 2024 07:25 PM

टेनिस टूर्नामेन्ट की युगल प्रतिस्पर्धा में सी.एम.एस. छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल

टेनिस टूर्नामेन्ट की युगल प्रतिस्पर्धा में सी.एम.एस. छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल

टेनिस टूर्नामेन्ट की युगल प्रतिस्पर्धा में सी.एम.एस. छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल

लखनऊ, 20 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर प्रथम कैम्पस की प्रतिभाशाली छात्राओं आशी किरन एवं ताशी किरन ने ऑल इण्डिया टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में नई दिल्ली में आयोजित टेनिस टूर्नामेन्ट में गोल्ड मेडल अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इस टूर्नामेन्ट में आशी एवं ताशी ने अण्डर-14 युगल प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। सी.एम.एस. प्रबन्धक, प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने विद्यालय की इन दोनों उदीयमान टेनिस खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस टूर्नामेन्ट में देश भर के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के चुने हुए छात्रों ने प्रतिभाग किया एवं कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. की प्रतिभाशाली छात्राओं ने अपने दमखम व अभूतपूर्व खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर साबित किया निकट भविष्य में वे देश का नाम अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर रोशन करने को संकल्पित है। सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)