होम सी.एम.एस. की पंखुड़ी सक्सेना इंडिया जीनियस अवार्ड से सम्मानित

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 20, 2024 07:23 PM

सी.एम.एस. की पंखुड़ी सक्सेना इंडिया जीनियस अवार्ड से सम्मानित

सी.एम.एस. की पंखुड़ी सक्सेना इंडिया जीनियस अवार्ड से सम्मानित

सी.एम.एस. की पंखुड़ी सक्सेना इंडिया जीनियस अवार्ड से सम्मानित

लखनऊ, 20 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस की कक्षा-8 की मेधावी छात्रा पंखुड़ी सक्सेना ने इण्डिया जीनियस अवार्ड अर्जित कर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। प्रयास स्टूडेन्ट्स वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्रदेश भर के मेधावी छात्रों के बीच पंखुड़ी ने सेकेण्ड स्टेट टॉपर का खिताब अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है। इस अभूतपूर्व उपलब्धि हेतु प्रदेश की महामहिम राज्यपाल सुश्री आनंदीबेन पटेल ने पंखुड़ी को मुलाकात हेतु आमन्त्रित किया है। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन के नेतृत्व में अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में पंखुड़ी सक्सेना राज्यपाल सुश्री आनंदीबेन पटेल से भेंटकर उनका आशीर्वाद लेगी। यह जानकारी सी.एम.एस. के कम्युनिकेशन विभाग के हेड श्री ऋषि खन्ना ने दी है। पंखुड़ी ने गणित व विज्ञान में अपने ज्ञान-विज्ञान का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सेकेण्ड स्टेट टॉपर का खिताब अपने नाम किया है। यह प्रतिभाशाली छात्रा आने वाले समय में अपने ज्ञान व बहुमुखी प्रतिभा के दम पर अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर देश का गौरव बढ़ाने हेतु तत्पर है। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या व शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)