होम फोटो में माफिया कौन लगता है, मैं या मुख्यमंत्री? योगी से बहस में अखिलेश ने पारा और चढ़ाया

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 19, 2024 09:36 PM

फोटो में माफिया कौन लगता है, मैं या मुख्यमंत्री? योगी से बहस में अखिलेश ने पारा और चढ़ाया

फोटो में माफिया कौन लगता है, मैं या मुख्यमंत्री? योगी से बहस में अखिलेश ने पारा और चढ़ाया

फोटो में माफिया कौन लगता है, मैं या मुख्यमंत्री? योगी से बहस में अखिलेश ने पारा और चढ़ाया

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को सीएम योगी को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि मुख्यमंत्री के बयान अलग तरह से है। सपा ने कभी किसी संत के लिए कुछ नहीं कहा। सपा ने संतों का अपमान नहीं किया।

सीएम योगी को लेकर अखिलेश ने कहा कि वह मठाधीश मुख्यमंत्री हैं। किसी भी धार्मिक मामले में सरकार को ज्यादा दखल नहीं देना चाहिए। अखिलेश ने बहस का पारा चढ़ा दिया। अखिलेश ने गुंडों के सरगना संबंधी आरोप पर कहा कि हमारी तस्वीर और मुख्यमंत्री की तस्वीर देख लो कौन माफिया लगता है सब जानते है। उन पर कितने गंभीर मामले दर्ज थे।

अखिलेश यादव ने कहा कि सपा विधायक जाहिद बेग, सपा से विधायक है और मुस्लिम विधायक है,इसलिये परेशान किया जा रहा है। उन्होंने नेशन वन इलेक्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह भाजपाई रिपोर्ट है। जिसके आगे वन डोनेशन है। यह सब साजिश है। लेट्रल इंट्री के जरिए भर्ती करेंगे। आउट सोर्स करेंगे क्या यह चुनाव आयोग को खत्म करना चाहते है। तब उसकी जरूरत क्या रह जाएगी। भाजपा रैलियां कम कर दे तो चुनाव खर्च कम हो जाएगा। अभी वीमेन रिजर्वेशन मामला भी अधर में है। उन्होंने कहा कि अयोध्या रेप मामले मे भाजपा के लोग शामिल है।

इससे पहले अखिलेश यादव ने भेड़िया के शिकार हुए लोगों में सात के परिजनों से मुलाक़ात की। अखिलेश ने मृतको के परिजनों को 50 -50 हज़ार व घायलों को 25-25 हज़ार रुपए की मदद के रूप में चेक दिया। नेता विरोधी दल माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि सरकार ने इन लोगों की उपेज्ञा की है। भेड़िए की समस्या को हम विधानसभा में यह मामला उठाएंगे।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी उनकी हर तरह से मदद करेगी। सरकार इस मुद्दे पर गंभीर नहीं है। मदद के नाम पर भेदभाव किया गया। भेड़िए गीदड से निपटने को अपनी ठोकों नीति के तहत सरकार एसटीएफ लगा दे। जानवरों की समस्या से निपटने के लिए बुलडोजर वाली सोच से उबरना होगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)