होम यूपी में आईपीएस और कई पीपीसी अफसरों के तबादले, आयुष श्रीवास्तव जौनपुर भेजे गए

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 19, 2024 09:04 PM

यूपी में आईपीएस और कई पीपीसी अफसरों के तबादले, आयुष श्रीवास्तव जौनपुर भेजे गए

यूपी में आईपीएस और कई पीपीसी अफसरों के तबादले, आयुष श्रीवास्तव जौनपुर भेजे गए

यूपी में आईपीएस और कई पीपीसी अफसरों के तबादले, आयुष श्रीवास्तव जौनपुर भेजे गए

यूपी की योगी सरकार ने गुरुवार को एक बार फिर कई पुलिस अफसरों के तबादले कर दिए। इनमें एक आईपीएस और सात पीपीएस अफसर हैं। आईपीएस आयुष श्रीवास्तव को जौनपुर में सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनाती दी गई है।आयुष फिलहाल लखनऊ पुलिस मुख्यालय में प्रतीक्षारत थे। इसी तरह पीपीएस अफसरों में शिवम मिश्रा को पुलिस उपाधीक्षक सुल्तानपुर से पुलिस उपाधीक्षक पुलिस मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है।श्रीमती रेखा बाजपेई को पुलिस उपाधीक्षक पुलिस मुख्यालय लखनऊ से पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षण निदेशालय में तैनाती मिली है। योगेन्द्र कृष्ण नारायन को यूपीपीसीएल प्रयागराज से पुलिस उपाधीक्षक हाथरस के पद पर भेजा गया है। गोपाल सिंह को पुलिस उपाधीक्षक हाथरस से सहायक सेनानायक 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद में तैनात किया गया है।इसी तरह डॉक्टर बीनू सिंह को पुलिस उपाधीक्षक बाराबंकी से पुलिस उपाधीक्षक एएनटीएफ मुख्यालय लखनऊ में नई तैनाती दी गई है। सौरभ सिंह को पुलिस उपाधीक्षक मेरठ से पुलिस उपाधीक्षक बांदा और सौरभ श्रीवास्तव को सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से पुलिस उपाधीक्षक बाराबंकी के पद पर भेजा गया है। सभी को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर जाने का निर्देश दिया गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)