होम शाहजहांपुर में रातों रात लगाई आंबेडकर की प्रतिमा, हटाने गई पुलिस से भिड़ गईं महिलाएं

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 19, 2024 09:19 PM

शाहजहांपुर में रातों रात लगाई आंबेडकर की प्रतिमा, हटाने गई पुलिस से भिड़ गईं महिलाएं

शाहजहांपुर में रातों रात लगाई आंबेडकर की प्रतिमा, हटाने गई पुलिस से भिड़ गईं महिलाएं

शाहजहांपुर में रातों रात लगाई आंबेडकर की प्रतिमा, हटाने गई पुलिस से भिड़ गईं महिलाएं

शाहजहांपुर जिले हसौआ गांव में कुछ लोगों ने मंगलवार रात डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगा दी। बुधवार की सुबह लोगों ने प्रतिमा देखकर विरोध किया और इसकी शिकायत की। गुरुवार दोपहर को नायब तहसीलदार और पुलिस गांव पहुंची।प्रतिमा उखाड़ने आई टीम की सूचना पर महिलाएं भिड़ गईं। पुलिस से नोकझोंक हुई। इसके बाद प्रशासनिक टीम वापस लौट आई।

बता दें कि मामला मंगलवार रात का है। निगोही के हसौआ गांव में कुछ लोगों ने ग्राम सभा की जमीन पर डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगा दी। बुधवार की सुबह लोगों ने प्रतिमा लगी देख विरोध करना शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन मामले का निस्तारण नहीं हो सका। इसके बाद लोगों ने उच्चाधिकारियों को फोन कर विरोध दर्ज कराया। गुरुवार को नायब तहसीलदार जगत मोहन जोशी और पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को समझाया गया, लेकिन कोई नहीं माना। फिर नायब तहसीलदार ने सफाई कर्मियों को बुलाकर प्रतिमा हटाने का निर्देश दिया तो महिलाएं टीम से भिड़ गईं।

महिलाओं को उग्र देख प्रशासनिक टीम पुलिस के साथ थाने लौट गई। इस मामले में हसौआ गांव के राजीव कुमार, प्रदीप कुमार, रामऋषि, पप्पू, सर्वेश कुमार, राकेश, सियाराम आदि लोगों ने थानाध्यक्ष को तहरीर दी। ग्राम सभा की जमीन पर मूर्ति लगाने बालों पर कार्रवाई करने की मांग की। नायब तहसीलदार जगतमोहन जोशी ने कहा कि बिना अनुमति लगाई गई प्रतिमा को हटाया जाएगा, जो भी विरोध करेगा, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)