होम तब क्यों बदल जाता है नियम? उमर खालिद और सैफी के समर्थन में दिग्विजय सिंह का बयान

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 17, 2024 10:43 PM

तब क्यों बदल जाता है नियम? उमर खालिद और सैफी के समर्थन में दिग्विजय सिंह का बयान

तब क्यों बदल जाता है नियम? उमर खालिद और सैफी के समर्थन में दिग्विजय सिंह का बयान

तब क्यों बदल जाता है नियम? उमर खालिद और सैफी के समर्थन में दिग्विजय सिंह का बयान

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सीएए-एनआरसी के विरोध में 4 साल से जेल में बंद मुस्लिम युवाओं के समर्थन में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कहा जाता है कि बेल नियम है और जेल अपवाद.

ऐसा क्यों होता है जब मुसलमानों की बारी आती है तो ये नियम बदल जाता है. उमर खालिद, खालिद सैफी जैसे लोग उस कानून का विरोध कर रहे थे, जिसकी (कानून) कोई जरूरत ही नहीं थी.

कांग्रेस नेता ने कहा, मैं ऐसी जगह से आता हूं, जिसे आरएसएस की नर्सरी कहा जाता है. संगठन से जुड़े कई लोगों से मित्रता रही है. मैं इन्हें अच्छी तरह से जानता हूं. इनका लोकतंत्र पर कोई भरोसा नहीं है. जो कोई भी मुसलमानों के पक्ष में बोलेगा, उसे ये राष्ट्रविरोधी कहते हैं. इनका मुखौटा हर चेहरे पर है. आरएसएस एक गैरपंजीकृत संगठन है.

ये लड़ाई हम सबको लड़नी पड़ेगी

उन्होंने कहा कि इसकी मेंबरशिप भी नहीं होती है. कोई अकाउंट नहीं है. कोई पकड़ा जाता है तो कहते हैं कि हमारा मेंबर नहीं है. जैसा नाथूराम गोडसे के वक्त किया था. ये लड़ाई हम सबको लड़नी पड़ेगी. मैं 10 साल तक मुख्यमंत्री रहा. एक भी केस न तो टाडा में दर्ज किया और न ही पोटा में.

बाबरी शहीद होने के बाद मैं सीएम बना

दिग्विजय सिंह ने कहा, बाबरी शहीद होने के बाद मैं सीएम बना था. हर 15-20 दिन में फसाद होते थे लेकिन मध्य प्रदेश मे कोई दंगा नहीं होने दिया. आज डबल इंजन सरकार की बुलडोजर संस्कृति से हम सबको लड़ना है. आरएसएस और मोदी की बीजेपी राजनीतिक हथियार के पीड़ित वो लोग हैं, जो जेल में बंद हैं.

RSS-BJP राजनीतिक षड्यंत्र कर रही

उन्होंने कहा कि आरएसएस और बीजेपी एक राजनीतिक षड्यंत्र व्हाट्सएप/फेसबुक के जरिये फैला रही है. इसमें व्हाट्सएप/फेसबुक के कंट्री हेड भी शामिल हैं. षड्यंत्र ये कि 2045 तक मुस्लिम देश में बहुसंख्यक हो जाएंगे, ये संभव नहीं है. इस पर पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरेशी ने एक किताब भी लिखी है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)