होम पीएम मोदी 21 सितंबर से अमेरिका का 3 दिवसीय दौरा करेंगे, जानिए पूरा शेड्यूल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 17, 2024 10:09 PM

पीएम मोदी 21 सितंबर से अमेरिका का 3 दिवसीय दौरा करेंगे, जानिए पूरा शेड्यूल

पीएम मोदी 21 सितंबर से अमेरिका का 3 दिवसीय दौरा करेंगे, जानिए पूरा शेड्यूल

पीएम मोदी 21 सितंबर से अमेरिका का 3 दिवसीय दौरा करेंगे, जानिए पूरा शेड्यूल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 से 23 सितंबर तक अमेरिका के दौरे पर रहेंगे. डेलवेयर के विलमिंगटन में 21 सितंबर को चौथे क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. अगले दिन न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करेंगे.

दौरे के आखिरी दिन 23 सितंबर को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में समिट ऑफ द फ्यूचर को संबोधित करेंगे.

प्रधानमंत्री के अमेरिकी दौरे को लेकर विदेश मंत्रालय ने बताया कि पीएम विलमिंगटन में शिखर बैठक में शामिल होंगे. इसकी मेजबानी राष्ट्रपति जो बाइडन करेंगे. इस साल भारत को क्वाड शिखर बैठक की मेजबानी करने थी. अमेरिका के अनुरोध के बाद अब भारत 2025 में अगली क्वाड शिखर बैठक की मेजबानी करेगा.

क्वाड की एक साल में प्रगति की समीक्षा करेंगे

विदेश मंत्रालय ने कहा कि क्वाड शिखर बैठक में इस ग्रुप के नेता पिछले एक साल में क्वाड की प्रगति की समीक्षा करेंगे. हिंद-प्रशांत क्षेत्र के देशों को उनके विकास लक्ष्यों और आकांक्षाओं को पूरा करने में सहयोग का एजेंडा तय करेंगे. मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में समिट ऑफ द फ्यूचर को संबोधित करेंगे.

अमेरिकी कंपनियों के सीईओ के साथ बातचीत करेंगे

विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर और जैव प्रौद्योगिकी के अत्याधुनिक क्षेत्रों में भारत और अमेरिका के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए अमेरिका की प्रमुख कंपनियों के सीईओ के साथ भी बातचीत करेंगे. पीएम भारत-अमेरिका द्विपक्षीय परिदृश्य में विशेषज्ञों और अन्य हितधारकों के साथ भी बातचीत करेंगे.

ओली भी समिट ऑफ द फ्यूचर में लेंगे हिस्सा

समिट ऑफ द फ्यूचर में नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली भी हिस्सा लेंगे. वो 20 सितंबर को अमेरिका की यात्रा पर रवाना होंगे. संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र के दौरान वो बर्फ पिघलने और समुद्र के बढ़ते जल स्तर के मुद्दे पर बात करेंगे. समिट ऑफ द फ्यूचर का आयोजन 22 और 23 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में होगा.

ओली ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र को नेपाल की इस नीति के बारे में जानकारी देंगे. उन्होंने कहा, मैं संयुक्त राष्ट्र महासभा में देश के संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रीय हित और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं पर विचार रखूंगा.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)