होम जैसे भगवान ने शबरी का उद्धार किया, हमारा गांव भी धन्य हुआ. ओडिशा में PM मोदी से बोले लाभार्थी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 17, 2024 10:31 PM

जैसे भगवान ने शबरी का उद्धार किया, हमारा गांव भी धन्य हुआ. ओडिशा में PM मोदी से बोले लाभार्थी

जैसे भगवान ने शबरी का उद्धार किया, हमारा गांव भी धन्य हुआ. ओडिशा में PM मोदी से बोले लाभार्थी

जैसे भगवान ने शबरी का उद्धार किया, हमारा गांव भी धन्य हुआ. ओडिशा में PM मोदी से बोले लाभार्थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने 74वां जन्म दिन के अवसर पर ओडिशा में पीएम आवास योजाना के लाभार्थियों से मुलाकात की. प्रधानमंत्री यहां लाभार्थी के गृह प्रवेश में शामिल हुए. यहां शबरी प्रसंग भी छिड़ा.एक लाभार्थी ने कहा- जैसे भगवान ने शबरी की झोपड़ी में जाकर उनका उद्धार किया था, उसी तरह आज आपने हमारे गांव को कृतार्थ किया है. इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन माझी भी मौजूद थे. प्रधानमंत्री मोदी ने लाभार्थी परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर चाय पी. एक छोटी बच्ची ने उनको अनोखे अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी और चित्र भेंट किया.लाभार्थियों से मुलाकात और संवाद के दौरान प्रधानमंत्री ने उनकी दिनचर्या से जुड़ी कई रोचक चर्चा की. प्रधानमंत्री मोदी ने आवास योजना के हितधारकों से उनकी कमाई और रोजगार के बारे में चर्चा की. उन्होंने एक महिला से पूछा कि वो क्या कारोबार करती हैं तो लाभार्थी महिला ने कहा कि वो मशरूम का काम करती हैं और उनकी हर महीने की 10 से 12 हजार की कमाई हो जाती है. वहीं एक महिला ने कहा कि कोरोना के समय उनका कारोबार बंद गया था, जिसके बाद पीएम जनधन योजना का लाभ मिला. जिसके बाद उसका रोजी रोटी आगे बढ़ी.
“मैं तो यहां मां का आशीर्वाद लेने आया था”
प्रधानमंत्री ने यहां एक महिला से पूछा कि आप क्या करती हैं तो वह महिला हंसकर बोलीं- मैं सिलाई करती हूं. जिसके बाद प्रधानमंत्री ने कहा- मेरे लिए कुर्ता सिल दोगी? महिला हंसने लगीं और बोलीं- जरूर. इस दौरान पीएम आवास योजना के एक लाभार्थी ने शबरी का प्रसंग छेड़ा. जिसके बाद पीएम ने भी जवाब दिया. उन्होंने कहा कि मैं तो बेटा हूं. बेटा जब मां के घर जाता है तो मां का आशीर्वाद लेने जाता है. आज मुझे भी यहां आशीर्वाद मिल गया.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)