होम कांग्रेस कोई पार्टी नहीं है, बल्कि कई धड़ों का समूह है. बीजेपी नेता अनिल विज का तंज

समाचारदेशप्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Sep 13, 2024 08:30 PM

कांग्रेस कोई पार्टी नहीं है, बल्कि कई धड़ों का समूह है. बीजेपी नेता अनिल विज का तंज

कांग्रेस कोई पार्टी नहीं है, बल्कि कई धड़ों का समूह है. बीजेपी नेता अनिल विज का तंज

कांग्रेस कोई पार्टी नहीं है, बल्कि कई धड़ों का समूह है. बीजेपी नेता अनिल विज का तंज

हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही राजनीतिक दलों की चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. इसी कड़ी में हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री और बीजेपी नेता अनिल विज ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेताओं के निर्दलीय नामांकन भरने पर तंज कसा.

उन्होंने कहा, “कांग्रेस कोई पार्टी नहीं है, बल्कि कई धड़ों का समूह है. सभी अपने-अपने धड़ों के लिए पैरवी कर रहे थे. जिन्हें टिकट नहीं मिल सका, उन्हें आजाद उम्मीदवार के रूप में खड़ा कर दिया गया.”

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत पर अनिल विज ने कहा कि जमानत मिलना आरोपों से मुक्त होना नहीं है. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें फिलहाल जमानत दी है, इससे उनके आरोप कम नहीं हुए. फर्क इतना है कि पहले वे जेल में थे, अब वे बेल पर हैं.

ममता को इस्तीफा देना चाहिए

ममता बनर्जी के इस्तीफे पर पूछे गए सवाल पर अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि बयान देना अच्छी बात नहीं है. सारा देश देख रहा है कि वे प्रदेश को संभालने में पूरी तरह विफल रही हैं. उन्हें यह मानना चाहिए और बयान देने के बजाय इस्तीफा दे देना चाहिए.

राजनीतिज्ञ धर्म विशेष पर हमला करने का एजेंडा चलाते हैं

1984 के सिख दंगों पर अनिल विज ने कहा कि हादसा बहुत बड़ा था और कई निर्दोष लोग मारे गए थे. उस समय कांग्रेस नेता राजीव गांधी ने कहा था, “जब बड़ा पेड़ गिरता है, तो धरती हिलती है.” इस तरह की मानसिकता रखने वाले कांग्रेस के लोग थे, जिन्होंने निर्दोष सिखों को मारा. अब देखना होगा कि इस पर कोर्ट क्या फैसला लेती है. वहीं, गणेश पूजा के लिए प्रधानमंत्री के चीफ जस्टिस के घर जाने के सवाल पर अनिल विज ने कहा कि सवाल घर जाने पर नहीं, बल्कि गणेश पूजा पर उठाए जा रहे हैं. पहले भी दूसरे प्रधानमंत्री पूजा में जाते रहे हैं. लेकिन कुछ राजनीतिज्ञ लगातार एक धर्म विशेष पर हमला करने का एजेंडा चला रहे हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)