होम झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी की तैयारी तेज, जीत के लिए बनाया ये प्लान

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 13, 2024 08:18 PM

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी की तैयारी तेज, जीत के लिए बनाया ये प्लान

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी की तैयारी तेज, जीत के लिए बनाया ये प्लान

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी की तैयारी तेज, जीत के लिए बनाया ये प्लान

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले 21 सितंबर से बीजेपी की ओर से पूरे प्रदेश में छह रथ यात्राएं निकाली जाएंगी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 21 सितंबर को झारखंड में परिवर्तन संकल्प यात्रा को हरी दिखाएंगे और इसके साथ ही राज्य में पार्टी के चुनावी अभियान का आगाज करेंगे.

21 सितंबर को अमित शाह संकल्प यात्रा की हरी झंडी दिखाएंगे. उसके बाद 21 से 30 सितंबर के दौरान राज्य के विभिन्न इलाकों से पांच अन्य यात्राओं को हरी झंडी दिखाई जाएगी.

सूत्रों ने बताया कि पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा को अलग-अलग नेता हरी झंडी दिखाएंगे. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, एमपी के सीएम मोहन यादव एवं ओडिशा के सीएम मोहन मांझी इन यात्राओं को हरी झंडी दिखाएंगे. इन यात्राओं में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी शिरकत करेंगे.

छह मंडलों में निकाली जाएंगी अलग-अलग यात्राएं

बीजेपी सूत्रों के अनुसार झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले पूरे प्रदेश के सभी 6 मंडलों से अलग-अलग समय पर कुल छह परिवर्तन संकल्प यात्राएं निकाली जाएगी. झारखंड में विभिन्न मंडलों से शुरू होने वाली परिवर्तन संकल्प यात्राओं को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ-साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरी झंडी दिखाएंगे.

इसके साथ ही बीजेपी शासित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी इन यात्राओं को रवाना करेंगे. ये यात्राएं राज्य के छह संभागों में से शुरू होगी और पूरे प्रदेश के 81 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से होकर गुजरेगी.

झारखंड में बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को परिवर्तन संकल्प यात्रा को संयोजक बनाया गया है, जबकि पूर्व सांसद समीर ओरांव और पार्टी नेता प्रदीप वर्मा को इस यात्रा का सह संयोजक नियुक्त किया गया है.

हेमंत सोरेन के खिलाफ नैरेटिव सेट करेगी बीजेपी

परिवर्तन संकल्प यात्रा के माध्यम से बीजेपी राज्य में हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ नैरेटिव सेट करने का अभियान शुरू करेगी और सरकार पर हमला बोला जाएगा.

इन यात्राओं से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड का दौरा करेंगे. पीएम मोदी 15 सितंबर को जमशेदपुर में बंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ करेंगे. इसके अलावा पीएम आवास योजना की पहली किस्त देने समेत कई अन्य योजनाओं का शिलान्यास भी पीएम मोदी करेंगे.

बता दें कि झारखंड में बीजेपी पूरी ताकत लगा रही है और चुनाव से पहले हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ मुहिम छेड़ रखा है. बीजेपी के नेता लगातार हेमंत सोरेन सरकार पर हमला बोल रहे हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)