होम राहुल गांधी का बयान अपमानजनक है : विश्वास सारंग

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 9, 2024 09:59 PM

राहुल गांधी का बयान अपमानजनक है : विश्वास सारंग

राहुल गांधी का बयान अपमानजनक है : विश्वास सारंग

राहुल गांधी का बयान अपमानजनक है : विश्वास सारंग

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी तीन दिन के अमेरिका दौरे पर हैं। इस दौरान चीन की तारीफ वाले उनके बयान पर हंगामा मच गया है। भाजपा इसे लेकर हमलावर हो गई है।

सोमवार को आईएएनएस से बातचीत के दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर भड़क उठे। उन्होंने कहा कि चीन और पाकिस्तान परस्ती कांग्रेस की विचारधारा है। राहुल गांधी ये कोई नया काम नहीं कर रहे हैं। ये सिर्फ चीन की तारीफ नहीं है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को कमजोर करने की साजिश में सुर से सुर मिलाना है।

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी के रात के अंधेरे में चीन के राजदूत से मिलने की भी खबरें आई थीं। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जिस ट्रस्ट के पैसों से आराम करती हैं, वो कहां से आता है, ये भी जांच का विषय है। उन्हें समझना चाहिए कि वो हिंदुस्तान की खाते हैं, इसलिए कहीं और का गुणगान नहीं करें। राहुल गांधी का यह बयान बेहद शर्मनाक है।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदुस्तान का नाम बदनाम करना, सनातन धर्म का मजाक उड़ाना, भाजपा और आरएसएस को बदनाम करना, ये कांग्रेस की पॉलिसी है। राहुल गांधी को इस बात पर विचार करना चाहिए। अमेरिका में अगर उन्हें कोई मंच मिला है तो ये राहुल गांधी के कारण नहीं मिला है, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के विपक्ष के नेता के तौर पर मिला है।

विश्वास सारंग ने आगे कहा कि राहुल गांधी को अंतरराष्ट्रीय मंच पर हिंदुस्तान से जुड़े किसी भी विवादास्पद मुद्दे पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। उन्हें समझना चाहिए कि ये भारत के मान-सम्मान से जुड़ा विषय है। इस तरह के बयान से वो भाजपा को बदनाम नहीं कर रहे हैं, बल्कि वो कहीं न कहीं हिंदुस्तान को बदनाम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा को देश की जनता ने चुना है। जब भाजपा देश की जनता का प्रतिनिधित्व करती है तो एक पार्टी नहीं बल्कि देश की सरकार है। राहुल गांधी का ऐसा बयान देश के सम्मान को चोट पहुंचाता है। उन्हें समझना चाहिए कि वो अपनी राजनीति हिंदुस्तान में करें। बाहर राजनीति करके भारत को बदनाम नहीं करें।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)