होम ममता बनर्जी ने सीबीआई को केवल 27 मिनट की सीसीटीवी फुटेज क्यों दी, भाजपा ने मांगा इस्तीफा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 9, 2024 09:40 PM

ममता बनर्जी ने सीबीआई को केवल 27 मिनट की सीसीटीवी फुटेज क्यों दी, भाजपा ने मांगा इस्तीफा

ममता बनर्जी ने सीबीआई को केवल 27 मिनट की सीसीटीवी फुटेज क्यों दी, भाजपा ने मांगा इस्तीफा

ममता बनर्जी ने सीबीआई को केवल 27 मिनट की सीसीटीवी फुटेज क्यों दी, भाजपा ने मांगा इस्तीफा

कोलकाता के अस्पताल में एक डॉक्टर के साथ हुई जघन्य वारदात पर सुनवाई करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर गहरे प्रश्न उठाए हैं। अदालत ने कहा है कि इस मामले की जांच में गंभीर लापरवाही हुई है।

अदालत ने इस मामले की जांच से जुड़ी एजेंसियों को पर्याप्त जानकारी न दिए जाने को लेकर भी कठोर टिप्पणी की है।

अदालत की टिप्पणी के संदर्भ में भाजपा ने कहा है कि अदालत की तल्ख प्रतिक्रिया से यह बात साफ हो गई है कि राज्य सरकार की ओर से इस मामले की लीपापोती करने की पूरी कोशिश की गई है। भाजपा ने कहा है कि इसके बाद अब ममता बनर्जी को अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। पार्टी ने ममता बनर्जी से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि ममता बनर्जी सरकार ने जांच एजेंसी को केवल 27 मिनट का सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराया है, जबकि मामले की पूरी जांच के लिए जांच एजेंसी को पूरी सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराई जानी चाहिए थी। इस मामले में पुलिस कमिश्नर की भूमिका पूरी तरह संदेह के घेरे में है। ऐसे में उन्हें तत्काल उनके पद से हटाया जाना चाहिए।

पार्टी ने आशंका जताई है कि जिस दिन डॉक्टर के साथ दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी थी, उस दिन इस मामले की लीपापोती के लिए साजिशें रची गई थीं। पार्टी की मांग है कि घटना की रात से लेकर अगले 24 घण्टे तक ममता बनर्जी और कोलकाता पुलिस कमिश्नर के बीच क्या बातचीत हुई है, यह सामने आना चाहिए। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी और पुलिस कमिश्नर के कॉल डिटेल की जांच की जानी चाहिए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)