होम भाजपा सांसद ने कहा, हरियाणा में फेल हो गया कांग्रेस-आप गठबंधन, जीत का किया दावा

प्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Sep 9, 2024 09:38 PM

भाजपा सांसद ने कहा, हरियाणा में फेल हो गया कांग्रेस-आप गठबंधन, जीत का किया दावा

भाजपा सांसद ने कहा, हरियाणा में फेल हो गया कांग्रेस-आप गठबंधन, जीत का किया दावा

भाजपा सांसद ने कहा, हरियाणा में फेल हो गया कांग्रेस-आप गठबंधन, जीत का किया दावा

हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन हो पाएगा या नहीं, इस पर अभी स्थिति साफ नहीं हो पाई है। इसी बीच आम आदमी पार्टी ने 20 उम्मीदवारों की सूची जारी कर कांग्रेस पर दबाव बढ़ा दिया है।भाजपा ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा है कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गठबंधन बिना वैचारिक सहमति के केवल स्वार्थ पर बनाया जा रहा था, इसीलिए वह गठबंधन बनने के पहले ही टूट गया है। पार्टी ने कहा है कि यदि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच कोई गठबंधन होता है तो भी भाजपा दिल्ली की तरह उन्हें हराकर हरियाणा में एक बार फिर सरकार बनाने में कामयाब रहेगी।

पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने अमर उजाला से कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार काम नहीं करती, लेकिन जब चुनाव का समय आता है तो कांग्रेस का साथ पकड़कर चुनाव जीतने की कोशिश करती है। इसी तरह कांग्रेस ने हरियाणा में सरकार रहने पर कोई काम नहीं किया, जनता की भावनाओं को समझने की कोशिश नहीं किया, लेकिन आज वह आम आदमी पार्टी जैसे उस दल का साथ लेने की कोशिश कर रही है जिसका हरियाणा में कोई आधार नहीं है। कमलजीत सहरावत ने कहा कि बिना वैचारिक सहमति के केवल स्वार्थ पर आधारित इस तरह के गठबंधन कभी सफल नहीं होते।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)