होम नमाज पढ़ने से किसी को नहीं रोका जा रहा : भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 31, 2024 08:54 PM

नमाज पढ़ने से किसी को नहीं रोका जा रहा : भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन

नमाज पढ़ने से किसी को नहीं रोका जा रहा : भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन

नमाज पढ़ने से किसी को नहीं रोका जा रहा : भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन

असम विधानसभा ने शुक्रवार की नमाज अदा करने के लिए दो घंटे के ब्रेक के न‍ियम को समाप्त कर दिया है। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने इस पर कहा कि यह दुष्प्रचार है कि नमाज पढ़ने से किसी को रोका जा रहा है।

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि किसी को भी नमाज पढ़ने में कोई दिक्कत नहीं है। जिसको नमाज पढ़ना है वो पढ़ेंगे, लेकिन इसकी वजह से अन्य लोगों की भी छुट्टी होती थी, उनकी छुट्टी खत्म की गई है। भारत की सरजमीं पर जिसको नमाज पढ़ना है, उन्हें कोई रोक नहीं है। यह दुष्प्रचार है कि नमाज पढ़ने से किसी को रोका जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जुमे की नमाज हो या फिर पांच वक्त की नमाज। क‍िसी को भी नहीं रोका जा रहा। ज‍िसको नमाज पढ़ना है, वे पढ़ सकते हैं।

बता दें कि नियम संशोधन के बाद असम विधानसभा में अब शुक्रवार को स्थगन प्रावधान के बिना हर दिन सुबह 9:30 बजे कार्यवाही शुरू होगी। यह निर्णय चल रहे सत्र के अंतिम दिन लिया गया।

आदेश के एक अंश में कहा गया, "असम विधानसभा के गठन के बाद से, शुक्रवार को विधानसभा की बैठक सुबह 11 बजे स्थगित कर दी जाती थी, ताकि मुस्लिम सदस्य नमाज के लिए जा सकें। मुस्लिम सदस्यों के नमाज से वापस आने के बाद दोपहर के भोजन के बाद व‍िधानसभा की कार्यवाही फिर शुरू होती थी। अन्य दिनों में सदन की कार्यवाही, धार्मिक उद्देश्यों के लिए बिना किसी स्थगन के चलती थी।"

वहीं शाहनवाज हुसैन ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर भी हमला किया। आरक्षण और जातीय जनगणना को लेकर एक सितंबर को होने वाले धरने पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि तेजस्वी यादव एक्टिव हो गए हैं, लेक‍िन इसके पहले वे दिखाई नहीं दे रहे थे।

लोकसभा चुनाव के बाद वो कहां थे क्या कर रहे थे ? यह उनकी पार्टी का मामला है, लेकिन अब एक्टिव हो गए हैं। उनकी पार्टी को पूरा संघर्ष करना चाहिए, देर से शुरू किया है, लेकिन दुरुस्त किया है। वो प्रदर्शन करें, कौन रोक रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)