होम स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमारी सरकार ने काफी काम किया : अनुप्रिया पटेल

प्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Aug 31, 2024 08:47 PM

स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमारी सरकार ने काफी काम किया : अनुप्रिया पटेल

स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमारी सरकार ने काफी काम किया : अनुप्रिया पटेल

स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमारी सरकार ने काफी काम किया : अनुप्रिया पटेल

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमारी सरकार ने बहुत काम किया है और आप जानते हैं कि अगर बजट के लिहाज से पिछले दस सालों को देखें तो 2014 से पहले स्वास्थ्य क्षेत्र का बजट 35,000 करोड़ था। लेकिन आज 2024 में ताजा बजट जो अभी पेश किया गया, वह बजट 91,000 करोड़ है।

उन्होंने कहा, इससे साफ है कि हमारी सरकार स्वास्थ्य पर खर्च को लगातार बढ़ा रही है और आम जनता के लिए स्वास्थ्य सेवा को और अधिक किफायती और उच्च गुणवत्ता वाला बना रही है। हमारी सरकार आने के बाद से देशभर में एम्स की संख्या बढ़ी है। 2014 से पहले देश में एम्स की संख्या 6 थी। आज मोदी सरकार में यह संख्या बढ़कर 22 हो चुकी है।

पूरे देश में साल 2014 से पहले मेडिकल कॉलेज की संख्या 350 थी। मोदी सरकार में यह संख्या 700 से अधिक हो चुकी है। मेडिकल की यूजी और पीजी की सीटें बढ़ाई है। स्वास्थ्य का जो इन्फास्ट्रक्चर है, उसे बढ़ाने के लिए सरकार निरंतर काम कर रही है। आप जानते ही हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा स्वास्थ्य बीमा 5 लाख रुपये का हमारी सरकार लेकर आई है। 55 करोड़ लोग उसमें शामिल हैं। आयुष्मान भारत योजना में अब 70 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को भी शामिल किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने इसकी घोषणा पहले ही कर दी थी। उस प्रस्ताव पर मंत्रालय पर विचार चल रहा है। जन औषधि केंद्र के माध्यम से हम लोगों को सस्ती दवाइयां पहुंचा रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, आज जनपद कन्नौज में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर महत्वपूर्ण संगठनात्मक विषयों पर सार्थक संवाद किया। सभी कार्यकर्ताओं के उत्साह और समर्पण की सराहना करती हूं। पूर्ण विश्वास है कि जिले के संगठन को सभी कार्यकर्ता अपने सामूहिक प्रयास से नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे। अनुप्रिया पटेल ने कहा, पार्टी को मजबूत करने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)