होम छत्तीसगढ़ में सतनामी समाज का किया जा रहा दमन, सरकार से हिसाब बराबर करेगी जनता : चंद्रशेखर आजाद

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 31, 2024 08:43 PM

छत्तीसगढ़ में सतनामी समाज का किया जा रहा दमन, सरकार से हिसाब बराबर करेगी जनता : चंद्रशेखर आजाद

छत्तीसगढ़ में सतनामी समाज का किया जा रहा दमन, सरकार से हिसाब बराबर करेगी जनता : चंद्रशेखर आजाद

छत्तीसगढ़ में सतनामी समाज का किया जा रहा दमन, सरकार से हिसाब बराबर करेगी जनता : चंद्रशेखर आजाद

 भीम आर्मी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद, पार्टी के सामाजिक न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए रविवार को रायपुर पहुंचे।इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर पुल‍िस प्रशासन ने सतनामी समाज के लोगों का दमन क‍िया। इससे वंच‍ित समाज के लोगों में बहुत रोष है।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ यह हमारी यात्रा का प्रथम चरण है। ऐसे ही तीन और यात्राएं होंगी और लोगों को एकजुट क‍िया जाएगा। यहां की सरकार के द्वारा जो जुल्म किया जा रहा है और सतनामी समाज के लोगों को अधिकारों से जो वंचित रखा जा रहा है, उसके खिलाफ हमारा मोर्चा जारी रहेगा। मेरा विश्वास है क‍ि जनता सरकार से दमन का ह‍िसाब लेगी। लेकिन भविष्य में हमें मजबूत बनना होगा। इसके ल‍िए हम लोग छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए करेंगे।दरअसल छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद लोगों की रिहाई को लेकर रायपुर में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है। इसमें भीम आर्मी के चीफ और उत्तर प्रदेश के नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद शामिल हो रहे हैं।छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने सामाजिक न्याय यात्रा का आयोजन किया था। 15 दिनों की सामाजिक न्याय यात्रा पूरी होने के बाद शन‍िवार को रायपुर के साइंस काॅलेज मैदान में जनसभा का आयोजन हो रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)