होम महबूबा मुफ्ती ने जमात पर लगे बैन को हटाने का किया आह्वान, उमर अब्दुल्ला को दिया करारा जवाब
महबूबा मुफ्ती ने जमात पर लगे बैन को हटाने का किया आह्वान, उमर अब्दुल्ला को दिया करारा जवाब
चुनावी सरगरमियों के बीच पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने श्रीनगर में बातचीत के दौरान कहा कि अगर जमात-ए-इस्लामी चुनाव लड़ना चाहती है, तो यह अच्छी बात है।आगे कहा कि लोकतंत्र विचारों की लड़ाई है। सरकार को इस पर लगा प्रतिबंध हटा देना चाहिए। सरकार ने इसके सभी संस्थानों और संपत्तियों को फ्रीज और जब्त कर लिया है। उन्हें वापस करना चाहिए।उन्होंने आगे कहा कि जमात-ए-इस्लामी के बारे में अब्दुल्ला की टिप्पणियों पर जवाब देते हुए कहा कि यह एक खेदजनक बयान है। नेशनल कॉन्फ्रेंस का कहना है कि सत्ता मिलने पर चुनाव हलाल हो जाते हैं और सत्ता खोने पर हराम हो जाते हैं।बातचीत के दौरान महबूबा मुफ्ती ने आगे कहा कि हमें बताया गया था कि चुनाव हराम हैं, लेकिन अब चुनाव हलाल हो गए हैं। देर आए दुरुस्त आए है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।