होम जयपुर के जवाहर नगर में निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, 6 लोगों के दबे होने की आशंका

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 29, 2024 09:52 PM

जयपुर के जवाहर नगर में निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, 6 लोगों के दबे होने की आशंका

जयपुर के जवाहर नगर में निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, 6 लोगों के दबे होने की आशंका

जयपुर के जवाहर नगर में निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, 6 लोगों के दबे होने की आशंका

जयपुर के जवाहर नगर इलाके में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हुआ। मामा की होटल के पास एक निर्माणाधीन बिल्डिंग गिर गई। अचानक हुए हादसे में मलबे में करीब 6 लोगों के दबने की आशंका है। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल डिफेंस और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं।

राहत और बचाव कार्य तेज़ी से शुरू किया गया है। स्थानीय प्रशासन भी मौके पर मौजूद है और मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है।

प्रशासन ने आसपास के क्षेत्र को घेर लिया है, ताकि बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की रुकावट न आए। हादसे की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त संसाधनों को भी बुलाया जा रहा है।



हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में निर्माण कार्य में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है और लोग अपने परिवारजनों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

सिविल डिफेंस और पुलिस की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। अतिरिक्त संसाधन बुलाए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में निर्माण कार्य में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे घटनास्थल से दूर रहें और बचाव कार्य में बाधा न डालें। फिलहाल, स्थिति नियंत्रण में है और बचाव कार्य तेजी से जारी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)