होम दिल्ली के बुजुर्गों के लिए खुशखबरी, रुकी हुई पेंशन को शुरू करवा दिया, आतिशी ने पोस्ट कर कही यह बात

समाचारदेशप्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Aug 23, 2024 07:12 PM

दिल्ली के बुजुर्गों के लिए खुशखबरी, रुकी हुई पेंशन को शुरू करवा दिया, आतिशी ने पोस्ट कर कही यह बात

दिल्ली के बुजुर्गों के लिए खुशखबरी, रुकी हुई पेंशन को शुरू करवा दिया, आतिशी ने पोस्ट कर कही यह बात

दिल्ली के बुजुर्गों के लिए खुशखबरी, रुकी हुई पेंशन को शुरू करवा दिया, आतिशी ने पोस्ट कर कही यह बात

पिछले पांच महीने से दिल्ली के बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन का इंतजार था। लेकिन अब उनका इंतजार खत्म हो गया है। राजधानी के एक लाख बुजुर्गों की वृद्धावस्था पेंशन जाना शुरू हो गई है।दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि बुजुर्गों के खाते में पेंशन भेजी जा रही है। उन्होंने सोशल मीडियो पर पोस्ट में यह बात लिखी है।आतिशी ने लिखा, 'पिछले पांच महीनों से बीजेपी की केंद्र सरकार ने दिल्ली के एक लाख बुजुर्गों की वृद्धावस्था पेंशन रोकी हुई थी। बुज़ुर्ग बहुत परेशान थे। अब मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सीएम केजरीवाल सरकार ने लड़-लड़कर बुजुर्गों की रुकी हुई पेंशन को शुरू करवा दिया है। बुजुर्गों के बैंक अकाउंट में पिछले पांच महीने की पेंशन जानी शुरू हो गई है।'वहीं, आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि एक लाख बुजुर्गों की पेंशन का पैसा पिछले पांच महीनों से रोका हुआ था। यह सभी बुजुर्ग ग़रीब परिवारों से आते हैं। इन बुजुर्गों को लग रहा था कि उनकी देखरेख करने वाला बेटा अरविंद केजरीवाल जेल में है तो उनकी पेंशन रुकी है। जेल में अरविंद केजरीवाल को भी इन बुजुर्गों की बहुत चिंता हो रही थी।दिल्ली की मंत्री ने कहा जेल में होते हुए भी सीएम केजरीवाल ने भाजपा की केंद्र सरकार से लड़कर बुजुर्गों की पेंशन शुरू कराई। कल शाम तक 90,000 बुजुर्गों की पेंशन उनके खाता में जमा हुई। 10,000 बुजुर्गों की पेंशन आज शाम तक उनके खाते में जमा हो जाएगी। दिल्लीवालों के हक और अधिकारों के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार लड़ती रहेगी।आतिशी ने कहा कि दिल्ली में बुजुर्गों को 2500 रुपये पेंशन मिलती है। इसमें से 2200 रुपये दिल्ली सरकार देती है और 300 रुपये केंद्र सरकार देती है। लेकिन इस पेंशन के कुछ नियमों की वजह से जब तक केंद्र अपना हिस्सा नहीं देता है, तब तक यह पेंशन बुजुर्गों को नहीं मिल पा रही थी। लेकिन अब हमने मोदी सरकार से लड़कर यह पेंशन दोबारा शुरू कराई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)