होम PM पद की पसंद में राहुल गांधी, नरेंद्र मोदी के मुकाबले कहां तक पहुंचे? सर्वे ने चौंकाया

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 23, 2024 07:08 PM

PM पद की पसंद में राहुल गांधी, नरेंद्र मोदी के मुकाबले कहां तक पहुंचे? सर्वे ने चौंकाया

PM पद की पसंद में राहुल गांधी, नरेंद्र मोदी के मुकाबले कहां तक पहुंचे? सर्वे ने चौंकाया

PM पद की पसंद में राहुल गांधी, नरेंद्र मोदी के मुकाबले कहां तक पहुंचे? सर्वे ने चौंकाया

बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र की एनडीए सरकार को ढाई महीने हो चुके हैं. आने वाले महीनों में जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव होने हैं. इस बीच इंडिया टुडे ने C-Voter के साथ मिलकर अपने 'मूड ऑफ द नेशन' सर्वे में जनता की नब्ज टटोली है.

लोगों की राय से जाहिर हुआ कि अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो कमोबेश वही नतीजे आएंगे. सर्वे से पता चलता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता में थोड़ी कमी आई है. वहीं, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का नंबर गेम ऊपर हुआ है. कैसे, ये आपको नीचे सर्वे के आंकड़ों से पता चलेगा.

सर्वे में लोगों से पूछा गया कि भारत के अगले प्रधानमंत्री के लिए सबसे बेहतरीन उम्मीदवार कौन है? इस पर 49 फीसदी लोगों ने नरेंद्र मोदी का नाम लिया. वहीं, 22.4 पर्सेंट लोगों ने राहुल गांधी के नाम पर हामी भरी. फरवरी 2024 में हुए इसी सर्वे में 54.9% लोगों ने नरेंद्र मोदी को सबसे योग्य माना था. यानी ये आंकड़ा करीब 6 फीसदी कम हो गया. जबकि पिछले सर्वे में राहुल गांधी के नाम पर सिर्फ 13.8% लोगों की सहमति थी.

सर्वे में पाया गया कि अगर आज लोकसभा के चुनाव हुए तो एनडीए को 299 सीटें आ सकती है. जो कि लोकसभा चुनाव 2024 में मिली सीटों से 6 ज्यादा है. वहीं INDIA गठबंधन को 233 सीटें मिल सकती हैं. पार्टी के आधार पर देखें तो अभी चुनाव होने पर बीजेपी को 244 और कांग्रेस को 106 सीटें मिल सकती हैं. लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 99 और बीजेपी को 240 सीटें मिली थीं.

यह सर्वे C-Voter ने करवाया है. 15 जुलाई 2024 से 10 अगस्त 2024 के बीच कराए गए इस सर्वे में 40,591 लोगों से राय ली गई. इसमें सभी लोकसभा क्षेत्रों के लोग शामिल रहे. इसके अलावा, C-Voter के रेगुलर ट्रैकर डेटा से भी 95,872 लोगों के सैंपल का विश्लेषण किया गया. इस तरह इस सर्वे में करीब एक लाख 36 हजार लोगों की राय शामिल है.

नरेंद्र मोदी के बाद प्रधानमंत्री कौन?

लोगों से पूछा गया कि अगर पार्टी को हटा दें, तो नरेंद्र मोदी के बाद प्रधानमंत्री के लिए सबसे योग्य उम्मीदवार कौन है? इस पर पहला नाम राहुल गांधी का नाम सामने आया है. करीब 28.6 फीसदी लोगों ने राहुल के नाम पर सहमति जताई. वहीं, अमित शाह पर 20%, योगी आदित्यनाथ पर 18.8% और नितिन गडकरी पर 13.2% लोगों की हामी है.

नेताओं के नाम

कितने लोग साथ

राहुल गांधी

28.6%

अमित शाह

20%

योगी आदित्यनाथ

18.8%

नितिन गडकरी

13.2%

वहीं, नरेंद्र मोदी के बाद बीजेपी के भीतर प्रधानमंत्री के लिए सबसे योग्य उम्मीदवार कौन है, इस सवाल पर 25.7 फीसदी लोग अमित शाह के नाम पर सहमत हैं. वहीं योगी आदित्यनाथ 18.8 फीसदी, नितिन गडकरी 13.2 फीसदी, राजनाथ सिंह 5.8 फीसदी और शिवराज सिंह चौहान 5.4 फीसदी लोगों की पसंद हैं.

लोगों ने कुछ और सवालों पर अपनी राय जाहिर की है. मसलन, लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर 14.4 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्होंने बीजेपी के अहंकार के खिलाफ वोट दिया है. वहीं, 36.7 फीसदी लोगों का मानना है कि वे बीजेपी और पीएम मोदी को ही चाहते हैं. 12.5 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्होंने मजबूत विपक्ष के लिए वोट दिया.

अब तक के बेस्ट पीएम कौन?

भारत के अब तक के सबसे बेहतरीन प्रधानमंत्री कौन रहे हैं? इस सवाल पर 51.7 फीसदी लोगों ने मौजूदा पीएम नरेंद्र मोदी का नाम लिया. इसके बाद 12.1% लोगों ने अटल बिहारी वाजपेयी, 11.6% लोगों ने मनमोहन सिंह, 10.4% लोगों ने इंदिरा गांधी और 4.8% लोगों ने जवाहरलाल नेहरू का नाम लिया.

नरेंद्र मोदी को बतौर प्रधानमंत्री 34.3% लोगों ने बहुत ही अच्छा माना, 24.3% ने अच्छा, 14.8% ने औसत माना. वहीं 9.6% लोग मोदी को प्रधानमंत्री के तौर पर खराब मानते हैं. और 12.5% लोग बहुत खराब.

लोगों से कुछ और मसलों पर जरूरी सवाल पूछे गए. जैसे,

जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य करने के लिए सरकार को क्या करना चाहिए?

सुझाव

लोगों की राय (% में)

आर्टिकल-370 के बिना पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल हो

22.3

आर्टिकल-370 के साथ पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल हो

21.5

जम्मू-कश्मीर को केंद्रशासित प्रदेश ही रहना चाहिए

31.7

नहीं पता या नहीं कह सकते

24.5

अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन की जांच एजेंसियों द्वारा गिरफ्तारी को लोग कैसे देखते हैं?

लोगों की राय

(पर्सेंट में)

दोनों गिरफ्तारियां गलत, राजनीतिक बदले की कार्रवाई है

36

दोनों गिरफ्तारियां सही, जांच एजेंसी अपना काम कर रही हैं

29.6

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी सही, लेकिन केजरीवाल की गलत

5.3

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी सही, लेकिन सोरेन की गलत

4.5

पता नहीं या नहीं कह सकते

24.7

अभी भारत की सबसे बड़ी समस्या क्या है?

मुद्दे

लोगों की राय (% में)

बेरोजगारी

28.5

महंगाई

19.5

परिवार की आय/गरीबी

6.1

किसानों की समस्या

6.1

बिजली/सड़क/पानी

5

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)