होम इलेक्ट्रिक स्कूटर चार्ज करते समय लगी आग, चार बच्चों समेत छह लोगों की दर्दनाक मौत
इलेक्ट्रिक स्कूटर चार्ज करते समय लगी आग, चार बच्चों समेत छह लोगों की दर्दनाक मौत
सर्बिया में एक घर में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार बच्चे शामिल हैं। सर्बिया के उत्तरी शहर नोवी साद में शुक्रवार की सुबह एक घर में आग लग गई। आग सुबह तीन बजे लगी।
सर्बियाई पुलिस ने बताया कि आग की सूचना पर जब पुलिस और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची तो सभी पीड़ितों की मौत हो चुकी थी।
नोवी साद शहर सर्बिया की राजधानी बेलग्राड से करीब 90 किलोमीटर दूर है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच से ऐसा लग रहा है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर को चार्ज करते समय आग लगी। मृतकों में शामिल चार बच्चों की उम्र दो से सात साल के बीच है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। माना जा रहा है कि सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।