होम गोवा के तर्ज पर प्रयागराज में भी चलेगा डबल डेकर क्रूज, खाने-पीने की भी होगी व्यवस्था

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 27, 2024 07:06 PM

गोवा के तर्ज पर प्रयागराज में भी चलेगा डबल डेकर क्रूज, खाने-पीने की भी होगी व्यवस्था

गोवा के तर्ज पर प्रयागराज में भी चलेगा डबल डेकर क्रूज, खाने-पीने की भी होगी व्यवस्था

गोवा के तर्ज पर प्रयागराज में भी चलेगा डबल डेकर क्रूज, खाने-पीने की भी होगी व्यवस्था

यूपी के प्रयागराज में गोवा की तर्ज पर जल्द ही डबल डेकर क्रूज चलेगा। इस पर देशी और विदेशी सैलानी गंगा-यमुना की लहरों पर पर्यटन का लुत्फ ले सकेंगे। दरअसल जल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने डबल डेकर क्रूज के लिए टेंडर भी जारी कर दिया है।इस डबल डेकर क्रूज पर सभी सुविधाएं होंगी। जानकारी के मुताबिक इस आराम के लिए कुर्सियां और गद्दे होंगे। साथ ही खाने-पीने का भी इंतजाम होगा। संगट तट आने वाले सैलानी चाहे वह देशी हो या विदेशी, इस क्रूज की बुकिंग करा सकेंगे। यह 40 लोगों की क्षमता वाला होगा। खास बात यह है कि इसकी बुकिंग सुबह से शाम तक और शाम से सुबह तक हो सकेगी। अपने परिवार या दोस्तों के साथ यादगार पार्टी कराना चाहते हैं तो इस क्रूज को बुक करा सकते हैं। दरअसल मेला प्राधिकरण की शर्त है कि इस क्रूज में एक किचन होना चाहिए। जिससे भोजना और नाश्ते की सुविधा उपलब्ध हो।

अगस्त में खुलेगा टेंडर

डबल डेकर क्रूज के लिए टेंडर छह अगस्त से खुलेगा। मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि उनका प्रयास है कि पर्यटक गोवा और वाराणसी की तर्ज पर प्रयागराज में भी जल पर्यटन का लुत्फ ले सकें।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)