होम मोदी सरकार ने निकाल दी मालदीव की सारी हेकड़ी, बजट में मुइज्जू संग कर दिया खेल

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Jul 25, 2024 08:49 PM

मोदी सरकार ने निकाल दी मालदीव की सारी हेकड़ी, बजट में मुइज्जू संग कर दिया खेल

मोदी सरकार ने निकाल दी मालदीव की सारी हेकड़ी, बजट में मुइज्जू संग कर दिया खेल

मोदी सरकार ने निकाल दी मालदीव की सारी हेकड़ी, बजट में मुइज्जू संग कर दिया खेल

पिछले साल मोहम्मद मुइज्जू के मालदीव का राष्ट्रपति बनने के बाद से ही नई दिल्ली और माले के बीच रिश्ते खराब हो गए। अब हाल ही में मोदी सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में भारत ने मालदीव को तगड़ा झटका दिया है।भारत ने मालदीव के बजट में बड़ी कटौती की है, जबकि एक और पड़ोसी देश भूटान को सबसे ज्यादा बजट आवंटित किया है। भारत के इस कदम के बाद चीन के करीबी बन रहे मुइज्जू की सारी हेकड़ी निकल गई है। दरअसल, मालदीव पहले ही भारत के पर्यटकों की बेरुखी का सामना कर रहा है, जिससे उसकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है।केंद्रीय बजट में भारत ने पड़ोसी देशों को दी जाने वाली डेवलपमेंट राशि के रूप में भूटान को 2,068 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, जबकि मालदीव को सिर्फ 400 करोड़ रुपये ही दिए जाएंगे। हालांकि, पिछले साल फरवरी महीने में जब बजट पेश किया गया था, तब भी मालदीव को 400 करोड़ की ही राशि दी गई थी, लेकिन वित्तीय वर्ष खत्म होने के बाद संशोधित बजट में यह राशि बढ़कर 770 करोड़ हो गई थी। यानी कि भारत ने मालदीव में पिछले साल विकास के लिए 770 करोड़ रुपये खर्च किए थे। अब 2024-25 के बजट के लिए राशि को 400 करोड़ ही रखा गया है, जबकि साफ है कि पिछले साल भारत ने मालदीव में ज्यादा पैसा खर्च किया था।

इसके अलावा, इससे पहले इस साल जब फरवरी में अंतरिम बजट पेश किया गया था, तब भी भारत ने मालदीव के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 600 करोड़ रुपये आवंटित कर दिए थे। अंतरिम बजट से भी तुलना की जाए तो भी भारत ने 2024-25 के लिए मालदीव को दी जाने वाली राशि को घटाकर सिर्फ 400 करोड़ ही कर दिया है। उल्लेखनीय है कि मोहम्मद मुइज्जू ने राष्ट्रपति बनने के बाद द्वीप देश में रह रहे भारतीय सैनिकों को वापस भेज दिया था। इसके बाद दोनों देशों के संबंध काफी खराब हो गए थे। वहीं, मुइज्जू चीन के समर्थक भी माने जाते हैं।

उधर, अन्य देशों में बांग्लादेश को भी 120 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। पिछले साल यह राशि 200 करोड़ रुपये थी। मॉरिशस को साल 2004-25 में दी जाने वाली राशि में भी काफी कटौती की गई है। पिछले साल 460 करोड़ रुपये दिए गए थे, जबकि इस बार इसे कम करके 370 करोड़ रुपये कर दिए गए हैं। म्यांमार के लिए 250 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में यह राशि 400 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा, भारत ने श्रीलंका के लिए 245 करोड़, अफगानिस्तान के लिए 200 करोड़, अफ्रीकी देशों के लिए 200 करोड़ रुपये का आवंटन किया है। वहीं, लेटिन अमेरिकी देशों को 30 करोड़ की राशि दी जाएगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)