होम नीट खत्म कर पुरानी व्यवस्था बहाल की जाए, मायावती ने बंगाल और तमिलनाडु की सरकारों के सुर में मिलाया सुर

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 25, 2024 07:58 PM

नीट खत्म कर पुरानी व्यवस्था बहाल की जाए, मायावती ने बंगाल और तमिलनाडु की सरकारों के सुर में मिलाया सुर

नीट खत्म कर पुरानी व्यवस्था बहाल की जाए, मायावती ने बंगाल और तमिलनाडु की सरकारों के सुर में मिलाया सुर

नीट खत्म कर पुरानी व्यवस्था बहाल की जाए, मायावती ने बंगाल और तमिलनाडु की सरकारों के सुर में मिलाया सुर

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने विवादों में घिरी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) को लेकर पश्चिम बंगाल की ममता सरकार और तमिलनाडु की सरकार के सुर में सुर मिलाया है।मायावती ने नीट को खत्म करके पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर गुरुवार को लिखा कि नीट-स्नातक मेडिकल परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर यह मामला सड़क से लेकर संसद तक और उच्चतम न्यायालय तक में गर्माया रहा। अब नतीजा चाहे जो भी हो लेकिन लाखों परीक्षार्थियों व उनके परिवार वालों को इससे जो पीड़ा हुई उन्हें उसका दुख हमेशा सताएगा।उन्होंने कहा कि मेडिकल की इतनी अहम परीक्षा सही से कराने के मामले में देश को अश्वस्त कर पाने में केन्द्र सरकार अभी तक विफल है। इससे समस्या को और गंभीर हो रही है। नीट यूजी-पीजी परीक्षा को समाप्त कर पुरानी व्यवस्था बहाल की जाए।तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की सरकारों ने भी नीट की जगह पुरानी परीक्षा व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। पश्चिम बंगाल विधानसभा में इस सिलसिले में एक प्रस्ताव भी पारित किया गया है। प्रस्ताव में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की स्वतंत्र और निष्पक्ष परीक्षा आयोजित करने में कथित अक्षमता की निंदा की गई और राज्य में संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित करने का आग्रह किया गया है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा दोबारा कराने से इनकार कर दिया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)