होम पहले भिंडरावाले को खड़ा किया, अब अमृतपाल सिंह का समर्थन; लोकसभा में चन्नी के बयान पर भड़की भाजपा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 25, 2024 08:44 PM

पहले भिंडरावाले को खड़ा किया, अब अमृतपाल सिंह का समर्थन; लोकसभा में चन्नी के बयान पर भड़की भाजपा

पहले भिंडरावाले को खड़ा किया, अब अमृतपाल सिंह का समर्थन; लोकसभा में चन्नी के बयान पर भड़की भाजपा

पहले भिंडरावाले को खड़ा किया, अब अमृतपाल सिंह का समर्थन; लोकसभा में चन्नी के बयान पर भड़की भाजपा

पंजाब के कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने अमृतपाल सिंह को लेकर गुरुवार को लोकसभा में कुछ ऐसा कह दिया कि इससे राजनीतिक बखेड़ा खड़ा हो गया है। चन्नी ने दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने विवादास्पद खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया है।

इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि चन्नी देशद्रोही की तरह व्यवहार कर रहे हैं। बिट्टू की लोकसभा में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री के साथ तीखी नोकझोंक हुई।

बिट्टू ने कहा, "एक पूर्व सीएम देशद्रोही की तरह व्यवहार कर रहे हैं और सदन के माध्यम से पूरे देश को गुमराह कर रहे हैं। चन्नी ने कहा कि किसानों पर एनएसए लगाया गया है। लेकिन यह किस पर लगाया गया है - यह उन पर लगाया गया है जो देश और पंजाब को तोड़ना चाहते थे। चन्नी का ये कहना कि किसानों के खिलाफ एनएसए लगाया गया है और यह गलत है। एक पूर्व सीएम ने देश और पंजाब को तोड़ने की बात कही है। कांग्रेस और राहुल गांधी उनके सामने बैठे थे और उनसे यह कहलवा रहे थे। जब हमने उनसे सदन में सबूत लाने के लिए कहा, तो वे बैकफुट पर चले गए और उनके पास कोई जवाब नहीं था। कांग्रेस पार्टी और पूरा इंडी गठबंधन उनके कारण शर्मिंदा है।"

चन्नी को पार्टी से निकाले कांग्रेस- भाजपा सांसद

भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने दावा किया कि चन्नी ने आतंकवादियों के समर्थन में बात की है और उन्हें कांग्रेस से निष्कासित कर देना चाहिए। उन्होंने कहा, "चरणजीत सिंह चन्नी आतंकवादियों के समर्थन में बोल रहे हैं और कनाडा में बैठे कुछ राष्ट्रविरोधी तत्वों के निर्देश पर काम कर रहे हैं। कांग्रेस को उन्हें निष्कासित कर देना चाहिए। अगर कांग्रेस उनके खिलाफ कार्रवाई करने में विफल रहती है, तो इसका मतलब है कि वे भी ऐसे राष्ट्रविरोधी लोगों से जुड़े हुए हैं।"

बजट पर बहस के दौरान बोलते हुए चरणजीत सिंह चन्नी ने दावा किया कि भाजपा सरकार ने देश में अघोषित आपातकाल लगा दिया है। उन्होंने कहा, "वे (भाजपा) हर दिन आपातकाल के बारे में बोलते हैं। लेकिन आज देश में अघोषित आपातकाल के बारे में क्यों नहीं बोलते?... यह भी आपातकाल है कि एक व्यक्ति जिसे पंजाब में 20 लाख लोगों ने सांसद के रूप में चुना था, वह एनएसए के तहत सलाखों के पीछे है। वह यहां अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के विचार प्रस्तुत करने में असमर्थ है। यह भी आपातकाल है।" चन्नी का इशारा अमृतपाल सिंह की ओर था, जो 2024 का लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बना है। अमृतपाल फिलहाल राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत असम की जेल में बंद है। चन्नी ने दावा किया कि जब किसानों ने अपने अधिकार मांगे तो उन्हें खालिस्तानी घोषित कर दिया गया।

"आपातकाल के दौरान इंदिरा गांधी पर टिप्पणी करना संभव था?"

चन्नी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि अमृतपाल सिंह से जुड़ा मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने कहा, "यह मामला न्यायालय में है। उन पर (अमृतपाल सिंह) गंभीर आरोप हैं। संसद में इस पर बात करना उचित नहीं है। कांग्रेस ने जो किया है, वह जनता के सामने है। आपातकाल के दौरान वे (चरणजीत सिंह चन्नी) नहीं थे, इसलिए उन्हें नहीं पता कि उस समय क्या स्थिति थी। आज वे प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करते रहते हैं, क्या आपातकाल के दौरान इंदिरा गांधी पर ऐसी टिप्पणी करना संभव था?"

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर खालिस्तान समर्थक तत्वों का समर्थन करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "चन्नी के बयान पर मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि इंदिरा गांधी का हत्यारा खालिस्तानी था और कांग्रेस खालिस्तानियों का समर्थन कर रही है। वाह रे कांग्रेस, जय चन्नी। यह भारत की संप्रभुता पर हमला है। इस पर कार्रवाई होनी चाहिए...कांग्रेस का हाथ, खालिस्तानियों के साथ।"

कांग्रेस ने भिंडरावाले को खड़ा किया- भाजपा

अमृतपाल सिंह पर कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के लोकसभा में दिए गए बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा, "यह कांग्रेस का डीएनए है जो सामने आ रहा है। कांग्रेस ने ही भिंडरावाले को खड़ा किया और उसके जरिए पंजाब का बंटवारा किया और बाद में चुनाव जीते। आज वे अमृतपाल के साथ खड़े हैं... चूंकि पंजाब में 2027 में चुनाव होने वाले हैं और उन्हें (चरणजीत सिंह चन्नी) पता है कि वे चुनाव हारने वाले हैं और इसलिए वे ऐसे व्यक्ति का समर्थन कर रहे हैं जो देश को बांटने की कोशिश कर रहा है। लेकिन वह और क्या कर सकते हैं, यह उनकी पार्टी लाइन है। राहुल गांधी कहते हैं कि भारत राज्यों का संघ है और अमृतपाल भी यही कहता है। यह उनके बीच एक तरह का सहयोग दिखाता है। मल्लिकार्जुन खरगे और उनकी पार्टी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या उनकी पार्टी ऐसे व्यक्ति के साथ खड़ी है जो देश को बांटने की कोशिश कर रहा है..."

लोकसभा में आपातकाल और अमृतपाल सिंह पर दिए गए अपने बयान पर कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने संसद के बाहर कहा, "...मैंने गरीबों, किसानों के बारे में बात की कि कैसे किसानों को एमएसपी पर दिए गए वादे पूरे नहीं किए जा रहे हैं। मैंने पूरे बजट के बारे में बात की, देश के हालात के बारे में बात की और जिस तरह से देश आर्थिक रूप से डूब रहा है उसके बारे में बात की।" अमृतपाल सिंह के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें जो कहना था वह "सदन के अंदर कहा।"

खूब भिड़े थे चन्नी और बिट्टू

इससे पहले लोकसभा में बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के बीच तीखी नोकझोंक हो गई और हंगामा बढ़ने के कारण सदन की कार्यवाही लगभग 35 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। सदन में केंद्रीय बजट 2024-25 पर चर्चा के दौरान जालंधर से कांग्रेस के सांसद और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी अपनी बात रख रहे थे। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि ये देश के हवाई अड्डे समेत सबकुछ बेच रहे हैं। चन्नी ने कहा, ‘‘आप (सरकार) देश की संपत्तियों के संरक्षक हैं, मालिक नहीं हैं। इन्हें बेचने की और देश को बर्बाद करने की गलती मत कीजिए।’’

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)