होम सीएम योगी के विशेष सचिव बने ये 2 आईएएस अफसर, यमुना एक्सप्रेसवे और मुरादाबाद से ट्रांसफर

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 25, 2024 08:16 PM

सीएम योगी के विशेष सचिव बने ये 2 आईएएस अफसर, यमुना एक्सप्रेसवे और मुरादाबाद से ट्रांसफर

सीएम योगी के विशेष सचिव बने ये 2 आईएएस अफसर, यमुना एक्सप्रेसवे और मुरादाबाद से ट्रांसफर

सीएम योगी के विशेष सचिव बने ये 2 आईएएस अफसर, यमुना एक्सप्रेसवे और मुरादाबाद से ट्रांसफर

यूपी में अफसरों के तबादले का दौर जारी है। योगी सरकार ने गुरुवार को भी 2 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। यमुना विकास प्राधिकरण में तैनात अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी आईएएस अधिकारी विपिन कुमार जैन को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष सचिव बनाया गया है।इसके अलावा अपर आयुक्त मुरादाबाद आईएएस अधिकारी बृजेश कुमार को भी सीएम योगी का विशेष सचिव के तौर तैनात किया गया है।

आपको बता दें कि सीएम के विशेष सचिव बनाए गए आईएएस विपिन कुमार जैन मूल रूप से मध्य प्रदेश के निवासी हैं। 2016 वर्ष बैच के आईएएस अधिकारी विपिन कुमार जैन मेडिकल के छात्र रहे। उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई की है। हैं। उन्होंने सबसे पहले बलिया में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में पोस्टिंग की थी। अभी तक वह यमुना विकास प्राधिकरण में एसीईओ (अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी) की भूमिका में तैनात थे।

वहीं 2014 बैच के IAS अधिकारी बृजेश कुमार मूल रूप से बृजेश कुमार अंबेडकर नगर के रहने वाले हैं। इससे पहले बृजेश कुमार मुरादाबाद मंडल के अपर आयुक्त रहे हैं। उससे पहले ग्रेटर नोएडा के एसीईओ और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)