होम भाजपा सांसद व लोकसभा प्रत्याशी अरुण सागर ने कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह उर्फ प्रिंस के साथ क्षेत्र के दर्जनों गावों का किया दौरा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 3, 2024 11:18 PM

भाजपा सांसद व लोकसभा प्रत्याशी अरुण सागर ने कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह उर्फ प्रिंस के साथ क्षेत्र के दर्जनों गावों का किया दौरा

भाजपा सांसद व लोकसभा प्रत्याशी अरुण सागर ने कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह उर्फ प्रिंस के साथ क्षेत्र के दर्जनों गावों का किया दौरा

भाजपा सांसद व लोकसभा प्रत्याशी अरुण सागर ने कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह उर्फ प्रिंस के साथ क्षेत्र के दर्जनों गावों का किया दौरा

अरुण सागर ने ग्रामीणों से वादा किया, जीत के बाद विकास की गंगा बहाई जाएगी

शाहजहांपुर के भाजपा सांसद अरुण सागर को पार्टी ने दूसरी बार लोकसभा प्रत्याशी बनाया है। लिस्ट जारी होने के बाद से भाजपा सांसद अरूण सागर लगातार जिले के अलग अलग क्षेत्रों में ताबड़तोड़ जनसंपर्क अभियान चला रहे है। उन्होंने कटरा विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गावों में पहुंचकर ग्रामीणों से रूबरू हुए। ग्रामीणों से बातचीत उनकी समस्याओं को सुना। भाजपा सांसद ने क्षेत्र की जनता से दूसरी बार वोट देकर जीत दिलाने की अपील की है। उनके साथ स्थानीय विधायक वीर विक्रम सिंह उर्फ प्रिंस समेत तमाम स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा सांसद व लोकसभा प्रत्याशी अरुण सागर पदाधिकारियों के साथ कटरा विधानसभा क्षेत्र के गहवरा, कुनिया नौआबाद, ककोडा, कौंही, परौर, कुंण्डरिया, बहगी खेड़ा, वहमौरा, वहमनी, रठेली, कुठिला, रासागरिया, हरनोखा, चौखिया और जूही गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। कटरा पहुंचते ही स्थानीय भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह उर्फ प्रिंस अपने समर्थकों के साथ लोकसभा प्रत्याशी अरुण सागर के साथ गावों में पहुंचे। वहां अरुण सागर ने ग्रामीणों के बीच जाकर मुलाकात की। प्रत्याशी अरुण सागर ने ग्रामीणों को अपने पिछले पांच साल के दौरान किए गए विकास कार्यों के बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की है कि, पांच साल के दौरान कुछ कार्य अधूरे रहे गए हैं। जनता अगर दूसरी बार भरोसा जताकर जीत दिलाती है तो सबसे पहले अधूरे कार्यों को पूरा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि, पिछले पांच साल के दौरान जिले में कितना सुधार आया है। जब सपा और बसपा का शासन था। तब यहां की जनता को अनेको समस्याओं से जूझना पड़ता था। सपा पर निशाना साधते हुए भाजपा सांसद अरुण सागर ने कहा कि, पहले तुष्टीकरण की राजनिति होती थी। धर्म व जाति के अनुसार योजनाओं का लाभ मिलता था। उन्होंने कहा कि, जुलाई 2013 में सपा ने तय किया था कि हर थाने पर कम से कम दो मुस्लिम कांस्टेबल तैनात किए जाएंगे। जिससे थानों पर अल्पसंख्यकों पूरी सुनवाई हो सके। सपा ने 2007 में लखनऊ, अयोध्या और वाराणसी में हुए श्रंखलाबद्ध बम विस्फोट में शामिल 16 आरोपियों के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमों को वापस लेने की घोषणा की थी। भाजपा सांसद ने कहा कि, इस बार पार्टी ने भरोसा जताकर टिकट देकर चुनाव मैदान में भेजा है। इस बार मतो का अधिकार इस्तेमाल कर पिछली बार से बड़ी जीत दिलाने की अपील की है। साथ ही उन्होंने एक नारा भी दिया कि, अबकी बार 400 पार, दूसरी बार 5 लाख पार, फिर एक बार मोदी सरकार। वहीं कटरा विधानसभा से भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह उर्फ प्रिंस ने भी लोकसभा प्रत्याशी अरुण सागर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ग्रामीणों से कहा कि, जिस तरह से पांच साल पहले भाजपा सांसद अरुण सागर को वोट देकर नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री मंत्री बनाया था। उसके बाद से देश की गरीब जनता को हर सरकारी योजनाओं का लाभ मिला। इसी तरह फिर से भाजपा सांसद अरुण को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह उर्फ प्रिंस ने की है।जनसंपर्क के दौरान वीर विक्रम सिंह विधायक कटरा, रमाकांत मिश्रा जिला महामंत्री भाजपा, राजीव गुर्जर मंडल अध्यक्ष, प्रियांशु रघुवंशी ब्लॉक प्रमुख मिर्जापुर, प्रधान मिर्जापुर कौशलेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष मिर्जापुर, दिनेश चंद्र मिश्रा, सत्येंद्र गुप्ता, चेयरमैन कलान हरिनारायण गुप्ता, वीरपाल सागर, अरूण कुमार व क्षेत्र के भारी संख्या में ग्रामीण आदि मौजूद रहे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)