होम अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव महोत्सव 15 अप्रैल से, फेस्टिवल लोगो एवं पोस्टर का हुआ अनावरण

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 3, 2024 07:12 PM

अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव महोत्सव 15 अप्रैल से, फेस्टिवल लोगो एवं पोस्टर का हुआ अनावरण

अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव महोत्सव 15 अप्रैल से, फेस्टिवल लोगो एवं पोस्टर का हुआ अनावरण

अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव महोत्सव 15 अप्रैल से, फेस्टिवल लोगो एवं पोस्टर का हुआ अनावरण

लखनऊ, 3 अप्रैल। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के तत्वावधान में आयोजित होने वाले विश्व के सबसे बड़े अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव (आई.सी.एफ.एफ.-2024) के फेस्टिवल लोगो एवं फेस्टिवल पोस्टर का अनावरण आज यहाँ सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित एक भव्य समारोह हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पधारी प्रख्यात लोक गायिका पद्मश्री श्रीमती मालिनी अवस्थी ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया एवं अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव के लोगो एवं पोस्टर का अनावरण किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में श्रीमती अवस्थी ने कहा कि यह बाल फिल्मोत्सव लखनऊ के बच्चों व अभिभावकों के लिए सर्वोत्तम अवसर है, जहाँ वे विभिन्न देशों की शिक्षात्मक बाल फिल्मों का निःशुल्क आनन्द उठा सकते हैं एवं विभिन्न देशों की साँस्कृतिक विरासत से भी परिचित हो सकते हैं। सी.एम.एस. के फिल्म्स डिवीजन द्वारा 13वाँ अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव 15 से 21 अप्रैल 2024 तक सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है। इस सात-दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव में 91 देशों की 501 शैक्षिक बाल फिल्में निःशुल्क प्रदर्शित की जायेंगी।

            इस अवसर पर आयोजित एक प्रेसवार्ता में सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने बाल फिल्मोत्सव के उद्देश्यों पर विस्तृत जानकारी पत्रकारों को दी। प्रो. किंगडन ने कहा कि यह फिल्म फेस्टिवल मात्र मनोरंजन के लिए नहीं अपितु शिक्षा का एक अभिन्न अंग है, जो भावी पीढ़ी में जीवन मूल्यों व चरित्र निर्माण का विकास करने का एक उत्कृष्ट प्रयास साबित होगा।आई.सी.एफ.एफ.-2024 के फेस्टिवल डायरेक्टर श्री आर. के. सिंह ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव सभी के लिए पूर्णतया निःशुल्क है। बाल फिल्मोत्सव के 7 दिनों में फिल्म जगत की दिग्गज हस्तियाँ एवं बाल कलाकार दर्शकों का उत्साहवर्धन करेंगे, जिनमें दर्शील सफारी (अभिनेता), देव जोशी (अभिनेता), तलत अजीज (गायक), सादिया सिद्दीकी (अभिनेत्री), भूमिका गुरंग (अभिनेत्री), जयंत गिलतार (फिल्म निर्देशक) एवं पार्थ सारथी सेन शर्मा (लेखक) आदि प्रमुख हैं। श्री सिंह ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव में विभिन्न श्रेणियों के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ फिल्मों को 10 लाख रूपये के नगद पुरस्कारों से सम्मानित किया जायेगा। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)