होम विश्व की नं. 3 रैंकिंग स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में सी.एम.एस. छात्र का चयन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 1, 2024 07:36 PM

विश्व की नं. 3 रैंकिंग स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में सी.एम.एस. छात्र का चयन

विश्व की नं. 3 रैंकिंग स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में सी.एम.एस. छात्र का चयन

विश्व की नं. 3 रैंकिंग स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में सी.एम.एस. छात्र का चयन

लखनऊ, 1 अप्रैल। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस के मेधावी छात्र मृदुल यादव ने विश्व की अत्यन्त प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, अमेरिका में कम्प्यूटर साइंस की उच्चशिक्षा हेतु चयनित होकर लखनऊ का नाम अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित किया है। क्वालिटी एजूकेशन के क्षेत्र में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी को विश्व की नं. 3 रैंकिंग का दर्जा प्राप्त है, जिसमें उच्चशिक्षा हेतु चयनित होना गौरव की बात है। मृदुल ने यह अभूतपूर्व उपलब्धि अपने अपने ज्ञान-विज्ञान, मेधात्व व शैक्षणिक उत्कृष्टता के दम पर अर्जित की है तथापि इस सफलता का श्रेय विद्यालय के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. प्रबन्धक, प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सी.एम.एस. छात्र की इस अभूतपूर्व सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रो. किंगडन ने विद्यालय की प्रधानाचार्या व शिक्षकों का भी आभार व्यक्त किया। सी.एम.एस. एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर भी है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध करा रहा है।

                        प्रतिवर्ष भारी संख्या में सी.एम.एस. छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 75 से अधिक छात्रों ने ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों जैसे कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, कैलीफोर्निया इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कैलटेक), मैसाचुसेट्स इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एम.आई.टी.), स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी, कार्नेल यूनिवर्सिटी, मेलबर्न यूनिवर्सिटी एवं नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर आदि में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का नाम रोशन किया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)