होम राज्यपाल सुश्री आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की सी.एम.एस. संस्थापिका डा. भारती गाँधी ने

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 27, 2024 07:20 PM

राज्यपाल सुश्री आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की सी.एम.एस. संस्थापिका डा. भारती गाँधी ने

राज्यपाल सुश्री आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की सी.एम.एस. संस्थापिका डा. भारती गाँधी ने

राज्यपाल सुश्री आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की सी.एम.एस. संस्थापिका डा. भारती गाँधी ने

लखनऊ, 27 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल की संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने आज राजभवन में प्रदेश की राज्यपाल महामहिम सुश्री आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट कर सी.एम.एस. की शिक्षा पद्धति से अवगत कराया। इस मुलाकात में सी.एम.एस. की एकेडमिक एडवाइजर डा. सुनीता गाँधी एवं सी.एम.एस. के इण्टरनेशनल रिलेशन्स के हेड श्री शिशिर श्रीवास्तव भी उपस्थित थे। इस अवसर पर डा. भारती गाँधी ने महामहिम राज्यपाल को श्री राम दरबार का मॉडल भेंट करते हुए कहा कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक, नैतिक व आध्यात्मिक शिक्षा प्रदान कर उनका सर्वांगीण विकास करने को सतत् संकल्पित हैं। सी.एम.एस. का मानना है कि भावी पीढ़ी को समाज का आदर्श नागरिक बनाकर ही रामराज्य की परिकल्पना को साकार रूप दिया जा सकता है। मुलाकात के उपरान्त श्री शिशिर श्रीवास्तव ने बताया कि महामहिम राज्यपाल जी से बहुत अच्छी मुलाकात हुई। डा. भारती गाँधी जी ने महामहिम राज्यपाल जी को होली की बधाई दी। इस अवसर पर सुश्री राज्यपाल ने भावी पीढ़ी की सर्वांगीण विकास, सामाजिक उत्थान एवं एकता व शान्ति स्थापना में सी.एम.एस. के प्रयासों की सराहना की।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)