होम बृजेश सिंह को बचाने के लिए मुख्तार को जेल में ही जहर देकर मारने की साजिश, भाई अफजाल का आरोप

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 26, 2024 09:05 PM

बृजेश सिंह को बचाने के लिए मुख्तार को जेल में ही जहर देकर मारने की साजिश, भाई अफजाल का आरोप

बृजेश सिंह को बचाने के लिए मुख्तार को जेल में ही जहर देकर मारने की साजिश, भाई अफजाल का आरोप

बृजेश सिंह को बचाने के लिए मुख्तार को जेल में ही जहर देकर मारने की साजिश, भाई अफजाल का आरोप

बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ते ही उनके सांसद भाई अफजाल अंसारी ने शासन प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाया है। अफजाल अंसारी ने कहा कि मुख्तार को जेल में ही मारने की साजिश रची जा रही है।अफजाल ने कहा कि मुख्तार अंसारी को खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर दिया गया था। ऐसा पहली बार नहीं किया गया है। यह दूसरी बार हुआ है जब उन्हें खाने की चीज में जहर मिलाकर दिया गया है। अफजाल अंसारी ने आरोप लगाया कि ऊसरी चट्टी काण्ड में मुख्तार की गवाही न हो, इसलिये उन्हें मारने की साजिश हो रही है। मुख्तार गवाही देगा तो बृजेश सिंह, त्रिभुवन सिंह को सजा हो जाएगी। सरकार, अपराधियों, अफसरों की मिलीभगत से ये सब अंजाम देने की कोशिश चल रही।

मुख्तार अंसारी की तबीयत सोमवार की रात बिगड़ी। उन्हें कब्ज की शिकायत के बाद बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहां आईसीयू में मुख्तार का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक मुख्तार की हालत स्थिर है। अस्पताल से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि उसे पेट में दर्द की शिकायत थी। मुख्तार अंसारी को सोमवार रात तीन बज कर 55 मिनट पर बांदा मेडिकल कॉलेज में एडमिट किया गया था। कुछ देर बाद मुख्तार के परिवार को ये जानकारी दी गई। इसके बाद मुख्तार के परिवार के लोग बांदा पहुंचे।

मुख्तार के बड़े भाई अफजाल अंसारी गाजीपुर से बीएसपी के सांसद हैं। इस बार भी समाजवादी पार्टी ने अफजाल को टिकट दिया है। बांदा मेडिकल कॉलेज में मुख्तार अंसारी से मुलाकात के बाद यूपी तक से बातचीत में अफजाल अंसारी ने दावा किया कि मुख्तार के खाने में जहर मिलाया गया है, 40 दिन पहले भी यही किया गया था। उसे जेल के अंदर ही मारने की साजिश रचि जा रही है। उन्हें खाने में दूसरी बार कोई जहरीला पदार्थ दिया गया। अफजाल ने डॉक्टर पर भी दबाव का आरोप लगाया है।

अफजाल अंसारी ने कहा कि काफी दिनों से मुख्तार अंसारी की हत्या की साजिश रची जा रही है। मौत का एक दिन निश्चित है, लेकिन शैतान कोशिश तो कर सकता है। मुख्तार को मिटाने की, खत्म करने की तमाम कोशिशें हो रही हैं। ऊसरी चट्टी काण्ड में मुख्तार की गवाही न हो, इसलिये ये साजिश हो रही है। मुख्तार गवाही देगा तो बृजेश सिंह, त्रिभुवन सिंह को सजा हो जाएगी। सरकार, अपराधियों, अफसरों की मिलीभगत से ये सब अंजाम देने की कोशिश चल रही।

सीएम योगी को भी फोन
अफजाल अंसारी ने कहा कि मुख्तार बहुत कमजोर दिख रहा है। उसे बोलने में बहुत मुश्किल हो रही है। पिछले 4 दिन से स्टूल नहीं हुआ था लेकिन आज डीएनएस के बाद स्टूल हुआ है। हालत में सुधार है। बेटे उमर अंसारी को नही मिलने दिया। बोलते हैं कि एक ही आदमी मिल सकता है। अंसारी ने कहा कि उन्होंने बांदा रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री कार्यालय में सूचना के लिए फोन किया था लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर में होने की वजह से उनसे संपर्क नहीं हो पाया। इस बारे में मैं कल फिर सीएम से बात करने की कोशिश करूंगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)