होम अन्तर्राष्ट्रीय साइंस ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्र को विश्व में प्रथम रैंक

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 27, 2024 07:18 PM

अन्तर्राष्ट्रीय साइंस ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्र को विश्व में प्रथम रैंक

अन्तर्राष्ट्रीय साइंस ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्र को विश्व में प्रथम रैंक

अन्तर्राष्ट्रीय साइंस ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्र को विश्व में प्रथम रैंक

लखनऊ, 27 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर प्रथम कैम्पस के कक्षा-5 के छात्र प्रथीथ उपाध्याय ने इण्टरनेशनल साइन्स ओलम्पियाड में विश्व में प्रथम रैंक अर्जित कर अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर लखनऊ का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता साइन्स ओलम्पियाड फाउण्डेशन, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित हुई, जिसमें कई देशों केे छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र ने विज्ञान विषय में 60 में से 60 अंक अर्जित कर अपने मेधात्व व वैज्ञानिक प्रतिभा का परचम लहराया है। इस उपलब्धि हेतु प्रथीथ को आयोजकों द्वारा इण्टरनेशनल गोल्ड मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं 50,000 रूपये के नगद पुरस्कार से पुरष्कृत कर सम्मानित किया जायेगा। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने विद्यालय के इस होनहार छात्र की अभूतपूर्व सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है, साथ ही विद्यालय की प्रधानाचार्या व शिक्षकों का आभार व्यक्त किया, जो छात्रों में निहित प्रतिभा को निखारने व संवारने में सतत् प्रयासरत हैं।सी.एम.एस. न सिर्फ अपने छात्रों को उनकी रुचि के अनुसार विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग हेतु प्रोत्साहित करता है, अपितु उन्हें राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी हेतु मार्गदर्शन प्रदान करता है। इसके अलावा, सी.एम.एस. में छात्रों के वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी दृष्टिकोण के विकास हेतु जोरदार प्रयास किये जा रहे हैं। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र दिन प्रतिदिन राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार उपलब्धि अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)