होम राहुल गांधी के करीबी रवनीत बिट्टू बीजेपी में शामिल, चुनाव से पहले कांग्रेस को फिर बड़ा झटका

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 26, 2024 08:59 PM

राहुल गांधी के करीबी रवनीत बिट्टू बीजेपी में शामिल, चुनाव से पहले कांग्रेस को फिर बड़ा झटका

राहुल गांधी के करीबी रवनीत बिट्टू बीजेपी में शामिल, चुनाव से पहले कांग्रेस को फिर बड़ा झटका

राहुल गांधी के करीबी रवनीत बिट्टू बीजेपी में शामिल, चुनाव से पहले कांग्रेस को फिर बड़ा झटका

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को फिर झटका लगा है। पंजाब से पार्टी के लिए बुरी खबर है। लुथियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने नई दिल्ली में भाजपा कार्यालय में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ली।रवनीत बिट्टू पंजाब कांग्रेस के बड़े नेता माने जाते हैं। उन्हें राहुल गांधी का समर्थक और करीबी भी बताया जाता है। आज रवनीत बिट्टू ने भाजपा जॉइन करके चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका दिया है। पंजाब में पहले ही इंडिया अलायंस आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन सीटों को लेकर मतभेदों से गुजर रहा है। आम आदमी पार्टी ने कुछ दिन पहले घोषणा की थी कि वह पंजाब की सभी लोकसभा सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ेगी। अब पंजाब में बिट्टू का साथ छूटना कांग्रेस के लिए संकट पैदा कर सकता है।

2021 में लोकसभा में कांग्रेस के नेता

पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह के पोते रवनीत बिट्टू पंजाब में कांग्रेस के बड़े नेता माने जाते हैं। अपने लोकसभा क्षेत्र में उनकी पकड़ काफी मजबूत है। राहुल गांधी से मित्रता के चलते उनकी हाई कमान में काफी पकड़ भी मानी जाती है। मार्च 2021 में रवनीत सिंह बिट्टू को कुछ समय के लिए लोकसभा में कांग्रेस का नेता नियुक्त किया गया था। उन्होंने 11 मार्च 2021 से 18 जुलाई 2021 तक लोकसभा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता के रूप में कार्य किया। यह वो वक्त था जब मौजूदा कांग्रेस लोकसभा नेता अधीर रंजन चौधरी 2021 पश्चिम बंगाल चुनाव अभियान में व्यस्त थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)