होम कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, प्रियंका की जगह अविनाश पांडे को यूपी की कमान

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 23, 2023 10:53 PM

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, प्रियंका की जगह अविनाश पांडे को यूपी की कमान

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, प्रियंका की जगह अविनाश पांडे को यूपी की कमान

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, प्रियंका की जगह अविनाश पांडे को यूपी की कमान

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। उत्तर प्रदेश का प्रभार संभाल रहीं प्रियंका गांधी की जगह अब अविनाश पांडे लेने जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान अविनाश पांडे यूपी में कांग्रेस के प्रभारी होंगे।

वहीं सचिन पायलट को भी कांग्रेस पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सचिन पायलट को पार्टी ने छत्तीसगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने रमेश चेन्निथला को महाराष्ट्र का प्रभारी नियुक्त किया है।

प्रियंका गांधी को कोई पोर्टफोलियो नहीं

राज्यों में प्रभार के बदलाव को लेकर कांग्रेस ने एक लिस्ट जारी किया है। लिस्ट के मुताबिक, मुकुल वासनिक को गुजरात का चार्ज दिया गया है। जितेंद्र सिंह असम के साथ-साथ मध्य प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। रणदीप सिंह सुरजेवाला को कर्नाटक भेजा गया है। इस लिस्ट के मुताबिक प्रियंका गांधी को भी पोर्टफोलियो नहीं दिया गया है।

कांग्रेस द्वारा जारी की गई नए प्रभारियों की लिस्ट के मुताबिक, कुमारी सैलजा को उत्तारखंड का और जीए मीर को झारखंड के साथ-साथ पश्चिम बंगाल का अतिरिक्त प्रभाव सौंपा गया है। दीपक बबरिया दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। अन्य नामों की बात करें तो जयराम रमेश को संचार, मोहन प्रकाश को बिहार, राजीव शुक्ला को हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़, देवेंद्र यादव को पंजाब का प्रभार सौंपा गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)