होम हमास को लेकर मीनाक्षी लेखी ने संसद में नहीं दिया कोई जवाब, फिर कहां से आया ये दस्तावेज?

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 9, 2023 09:28 PM

हमास को लेकर मीनाक्षी लेखी ने संसद में नहीं दिया कोई जवाब, फिर कहां से आया ये दस्तावेज?

हमास को लेकर मीनाक्षी लेखी ने संसद में नहीं दिया कोई जवाब, फिर कहां से आया ये दस्तावेज?

हमास को लेकर मीनाक्षी लेखी ने संसद में नहीं दिया कोई जवाब, फिर कहां से आया ये दस्तावेज?

फिलिस्तीन के गाजा पट्टी पर नियंत्रण रखने वाले कट्टरपंथी समूह हमास को लेकर बवाल मच गया। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने शुक्रवार को इस बात से इनकार किया कि उन्होंने हमास को भारत में आतंकवादी संगठन घोषित करने से संबंधित किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए हैं।

लेखी की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया यूजर्स और पत्रकारों द्वारा लोकसभा वेबसाइट पर उपलब्ध एक संसदीय प्रश्न के उत्तर से जुड़ा दस्तावेज साझा करने के बाद आई है।

दरअसल संसद में कथित तौर पर एक सवाल पूछा गया था कि क्या भारत हमास को एक आतंकवादी समूह घोषित करने की योजना बना रहा है। केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा है कि उन्होंने संसद में ऐसे किसी भी सवाल से जुड़े दस्तावेज पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। मीनाक्षी लेखी इस बात से नाराज हैं और यह पता लगाने के लिए आंतरिक जांच हो सकती है कि इस जवाब को कैसे मंजूरी दे दी गई।

वायरल दस्तावेज में, कांग्रेस सांसद के सुधाकरन ने पूछा था कि क्या केंद्र सरकार के पास हमास को भारत में आतंकवादी संगठन घोषित करने का कोई प्रस्ताव है और क्या इजरायल ने नई दिल्ली के समक्ष ऐसी कोई मांग उठाई है। इसके जवाब में कथित तौर पर विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा, “किसी संगठन को आतंकवादी घोषित करना गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के अंतर्गत आता है और किसी भी संगठन को आतंकवादी घोषित करने पर संबंधित सरकारी विभागों द्वारा अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार विचार किया जाता है।” यह दस्तावेज लोकसभा और विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

अब विदेश राज्य मंत्री ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर एक पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए इससे इनकार किया है। उन्होंने लिखा, “आपको गलत जानकारी दी गई है क्योंकि मैंने इस सवाल और इस जवाब वाले किसी भी पेपर पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं।' इसके साथ उन्होंने विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और पीएमओ इंडिया को भी टैग किया। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने जांच की बात कही और कहा कि जल्द ही दोषी का खुलासा किया जाएगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)