होम नीतीश कुमार यूपी से शुरू करेंगे लोकसभा चुनाव का प्रचार, पीएम मोदी के गढ़ वाराणसी में पहली रैली

प्रादेशिकीबिहार Alert Star Digital Team Dec 9, 2023 09:20 PM

नीतीश कुमार यूपी से शुरू करेंगे लोकसभा चुनाव का प्रचार, पीएम मोदी के गढ़ वाराणसी में पहली रैली

नीतीश कुमार यूपी से शुरू करेंगे लोकसभा चुनाव का प्रचार, पीएम मोदी के गढ़ वाराणसी में पहली रैली

नीतीश कुमार यूपी से शुरू करेंगे लोकसभा चुनाव का प्रचार, पीएम मोदी के गढ़ वाराणसी में पहली रैली

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर बीजेपी के खिलाफ अपना प्लान बना दिया है। जेडीयू ने सीएम नीतीश की उत्तर प्रदेश और झारखंड में चुनावी रैलियां कराने का प्लान बनाया है।

हैं। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से होगी। नीतीश इसी महीने बनारस में मोदी सरकार के खिलाफ हुंकार भर सकते हैं। कुर्मी बाहुल्य इलाके वाराणसी के रोहनियां में 24 दिसंबर को उनकी जनसभा कराने की तैयारी की चल रही है। हालांकि, सीएम के हवाले से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। उनके यूपी से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलें भी तेज हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसी महीने यूपी से लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार अभियान का आगाज करेंगे। उत्तर प्रदेश के जेडीयू संयोजक सत्येंद्र कुमार ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया है कि आगामी रैली का कार्यक्रम जेडीयू का है, यह INDIA गठबंधन की साझा जनसभा नहीं है। बताया जा रहा है कि वाराणसी के जगतपुर इंटर कॉलेज मैदान में सीएम नीतीश 24 दिसंबर को रैली कर सकते हैं।

जेडीयू का यूपी और झारखंड वाला प्लान
जेडीयू ने बिहार से बाहर उत्तर प्रदेश और झारखंड में अपनी स्थिति मजबूत करने का प्लान बनाया है। वाराणसी से नीतीश चुनावी प्रचार का आगाज करेंगे। इसके बाद अगले महीने यानी जनवरी में उनकी झारखंड के हजारीबाग में रैली प्रस्तावित है। वे 21 जनवरी को हजारीबाग के रामगढ़ में दूसरी रैली कर सकते हैं। इसके अलावा यूपी के सुल्तानपुर और फूलपुर में भी अगले साल नीतीश की जनसभाएं हो सकती हैं।

जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने लाइव हिन्दुस्तान से बातचीत में कहा कि बिहार में जातिगत जनगणना के बाद देशभर में नीतीश के समर्थन में माहौल बना है। राजनीतिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग भी अपने राज्यों में नीतीश कुमार को आमंत्रित कर रहे हैं। सीएम ने यूपी और झारखंड में रैली के लिए सहमति दी है। रैली की तारीख की घोषणा अभी नहीं हुई है।
यूपी से चुनाव लड़ेंगे नीतीश?
लंबे समय से नीतीश कुमार के उत्तर प्रदेश की किसी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं। नीतीश की वाराणसी रैली का कार्यक्रम आने के बाद ये अटकलें और तेज हो गई हैं। प्रयागराज की फूलपुर लोकसभा सीट से नीतीश के चुनाव लड़ने की संभावनाएं ज्यादा हैं। हालांकि, अभी तक पार्टी की ओर से इस बारे में कुछ भी तय नहीं किया गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)