होम यूपी में ट्रांसजेंडर को भी पेंशन दिलाने की तैयारी, केंद्र सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 8, 2023 10:25 PM

यूपी में ट्रांसजेंडर को भी पेंशन दिलाने की तैयारी, केंद्र सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव

यूपी में ट्रांसजेंडर को भी पेंशन दिलाने की तैयारी, केंद्र सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव

यूपी में ट्रांसजेंडर को भी पेंशन दिलाने की तैयारी, केंद्र सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव

यूपी में अब ट्रांसजेंडरों को पेंशन दिलाने की तैयारी है। ट्रांसजेण्डर को पेंशन दिलाने को लेकर समाज कल्याण विभाग विचार कर रहा है। इस बारे में एक प्रस्ताव तैयार किया गया है। जल्द ही इसे केन्द्र सरकार को भेजा जाएगा।

समाज कल्याण निदेशक कुमार प्रशांत ने कहा है कि यह पेंशन उन्हीं को मिलेगी जो केन्द्र सरकार के ट्रांसजेण्डर पोर्टल transgenderdosje.gov.in पर पंजीकरण करवा कर प्रमाण पत्र प्राप्त करेंगे। इस प्रमाण पत्र के आधार पर उन्हें शिक्षा, छात्रवृत्ति, मुफ्त चिकित्सा आदि की भी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

समाज कल्याण निदेशालय में इस योजना के प्रभारी श्रीनिवास द्विवेदी ने बताया कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार प्रदेश में ट्रांसजेंडर की आबादी एक लाख 36 हजार है। इनमें से अभी तक एक हजार ट्रांसजेण्डर ने केंद्र सरकार प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए पोर्टल पर आवेदन किया है, जिनमें से 514 को प्रमाण पत्र मिल भी चुका है। पिछले दिनों समाज कल्याण विभाग की ओर से इन ट्रांसजेण्डर के रिहायशी इलाकों के आसपास केंद्र सरकार के पोर्टल पर पंजीकरण करवाने के लिए इन्हें प्रेरित करने को विशेष शिविर आयोजित किये गये थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)