होम चार राज्यों में 92 बीजेपी कैंडिडेट के लिए योगी ने किया था प्रचार, जीते या हारे, जानिए हाल
चार राज्यों में 92 बीजेपी कैंडिडेट के लिए योगी ने किया था प्रचार, जीते या हारे, जानिए हाल
चार राज्यों छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, तेलंगाना और राजस्थान में आए चुनाव परिणाम को लेकर भाजपा भले ही जीत का जश्न मना रही है, लेकिन इसमें पीएम मोदी के अलावा भाजपा के कई कद्दावर नेताओं का भी कहीं न कहीं श्रेय है।
चार राज्यों में जीतने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक रखी थी। भाजपा ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी चारों राज्यों में प्रचार के लिए उतारा था। सीएम योगी ने चारों राज्यों में जहां-जहां प्रचार किया वहां की सीटों के अब नतीजे भी सामने आ गए हैं।
मध्य प्रदेश में तो योगी आदित्यनाथ की रैलियों के चलते भाजपा के 29 प्रत्याशियों में से 22 ने जीत हासिल की है। इस तरह योगी का स्ट्राइक रेट 80 फीसदी से ज्यादा रहा। वहीं राजस्थान में योगी ने जिन सीटों पर प्रचार किया वहां उनका स्ट्राइक रेट 65 फीसदी से ज्यादा रहा। तेलंगाना में भाजपा का जनाधार व्यापक स्तर पर बढ़ा। उनकी रैलियों की चारों राज्यों में जोरदार मांग रही। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी कमल खिलाने का दारोमदार था। हर राज्य में उनकी जबर्दस्त मांग थी। कमल के लिए उनका आह्वान कमाल कर गया। मुख्यमंत्री योगी ने चारों राज्यों में 57 रैली कर 92 सीटों पर कमल खिलाने की अपील की थी।
मध्य प्रदेश की विराट विजय में योगी आदित्यनाथ का रहा बड़ा योगदान
मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार की वापसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा योगदान रहा। यहां योगी ने चार दिन में 16 रैली कर 29 प्रत्याशियों के लिए कमल खिलाने का अनुरोध किया था। रविवार को जब चुनाव परिणाम आया तो 22 सीटों पर कमल ने कमाल कर दिया।
एमपी में योगी की रैलियों ने यहां दिलाई जीत
राजस्थान की सत्ता वापसी में योगी का साथ
राजस्थान में अशोक गहलोत को हराने और भाजपा सरकार की सत्ता वापसी में योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ता के रूप में पार्टी का काफी साथ दिया। जिन सीटों पर योगी आदित्यनाथ ने प्रचार किया, वहां खबर लिखे जाने तक 39 में से 15 सीटों पर भाजपा की जीत हासिल हुई है।
राजस्थान में योगी की रैलियों से जीते ये प्रत्याशी
कहां कितना किया गया प्रचार
छत्तीसगढ़ में भी चला योगी का जादू
छत्तीसगढ़ में भी सीएम योगी आदित्यनाथ का जादू चला। यहां पर पंडरिया से भावना बोहरा, कवर्धा- से विजय शर्मा व राजनांदगांव से डॉ. रमन सिंह ने चुनाव में जीत दर्ज कर ली। वहीं साजा से ईश्वर साहू काफी अंतर से आगे चल रहे हैं।
जिस सीट से किया प्रचार का आगाज, वहां भी मिली जीत
यूपी के मुख्यमंत्री ने जिस सीट से चुनाव प्रचार का आगाज किया था। वहां से भाजपा ने सीट जीत कर शानदार आगाज किया। पिछली बार तेलंगाना में भाजपा ने एक सीट जीती थी, इस बार यह आंकड़ा तेजी से बढ़ गया। योगी आदित्यनाथ के प्रचार कर जहां से कमल खिलाने का आह्वान किया था, उस सीरपुर से डॉ. पलवई हरीश बाबू और घोषा महाल से टी. राजा सिंह ने जीत हासिल की।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।