होम दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 रनों से दी सबसे बड़ी शिकस्त

समाचारखेल Alert Star Digital Team Oct 21, 2023 10:25 PM

दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 रनों से दी सबसे बड़ी शिकस्त

दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 रनों से दी सबसे बड़ी शिकस्त

दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 रनों से दी सबसे बड़ी शिकस्त

दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 20वें मुकाबले में 229 रनों से करारी शिकस्त दी है। इंग्लैंड की वनडे क्रिकेट इतिहास की ये सबसे बड़ी हार है।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका ने हेनरिक क्लासेन की आतिशी शतकीय पारी और मार्को यानसेन के साथ छठे विकेट के लिए 77 गेंद में 151 रन की साझेदारी से 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 399 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 22 ओवर में 170 रन ही बना सकी। इंग्लैंड की टीम इस करारी हार के साथ पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर खिसक गई है।

400 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम शुरू में ही लड़खड़ा गई। पहला विकेट जॉनी बेयरस्टो के रूप में तीसरे ओवर में गिरा। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज ने नियमित अंतराल पर विकेट निकाले और इंग्लैंड के बल्लेबाज तेजी से रन बनाने के चक्कर में पवेलियन लौटते गए। इंग्लैंड ने 100 रन पर ही 8 विकेट गंवा दिए थे, इसके बाद मार्क वुड और एटकिंसन ने आखिरी विकेट के लिए 70 रन जोड़े। रीस टॉपली चोट के कारण बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे। दक्षिण अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोएत्जी ने तीन, लुंगी और यानसेन को दो-दो विकेट मिले। रबाडा और केशव महाराज को 1-1 विकेट मिला।

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हेनरिक क्लासेन के धमाकेदार शतक की बदौलत 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 399 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए हेनरिक क्लासेन ने सर्वाधिक 109 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। स्टार सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक पहले ही ओवर में पवेलियन लौट गए। उन्होंने पहली गेंद पर चौका मारा था। रासी डुसेन और रीजा हेंड्रिक्स के बीच दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। डुसेन 61 गेंद में 60 रन बनाकर आउट हुए। इसके कुछ देर बाद रीजा हेंड्रिक्स आउट हुए। उन्होंने 75 गेंद में 85 रन बनाए। रीस टॉपली चोटिल होने के बावजूद मैदान पर वापस आए और एडन मार्करम के साथ डेविड मिलर को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया। मार्करम ने 42 और मिलर ने 5 रन बनाए। इसके बाद मार्को यानसेन और हेनरिक क्लासेन के बीच 77 गेंद में 151 रन की साझेदारी हुई। हेनरिक क्लासेन ने 67 गेंद में 109 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंंने 12 चौके और 4 छक्के लगाए। मार्को यानसेन ने 42 गेंद में नाबाद 75 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से रीस टॉपली ने तीन और एटकिंसन, आदिल रशीद ने दो-दो विकेट चटकाए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)