होम सपा-बसपा पर बरसे योगी, कहा- कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल पर दिखाई देता है उनका विकास
सपा-बसपा पर बरसे योगी, कहा- कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल पर दिखाई देता है उनका विकास
उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए प्रचार अपने चरम पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामली और मुजफ्फरनगर पहुंचे थे। योगी आदित्यनाथ ने यहां समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर जमकर निशाना साधा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर सपा-बसपा का विकास सड़क पर नहीं दिखाई देगा, फैक्ट्री में नहीं दिखाई देगा। उनका विकास एक ही जगह दिखाई देता है, वो है कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल पर। उन्होंने कहा कि आज तुलना कीजिए, 2017 से पहले कैसी थी मुजफ्फरनगर की स्थिति? न बेटी सुरक्षित थी और न ही हमारा अन्नदाता सुरक्षित था। योगी ने काह कि हमने जो कहा वह करके दिखाया। वे पेशेवर, दंगाई, माफियां जो सत्ता के संरक्षण में व्यापारियों के ऊपर अत्याचार करते थे। जब डबल इंजन की भाजपा सरकार आई तो वही अपराधी गले में तख्ती लटकाके जान की भीग मांगते हुए थानों की चौखट में जा रहे थे।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि यह काम सपा और बसपा के समय क्यों नहीं हो पाया था। इसका कारण साफ था कि उनकी नियत साफ़ नहीं थी। एक तरफ़ वे आपकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करते थे। नौज़वानों के भविष्य के साथ तो उन्होंने इतना खिलवाड़ किया था कि उसे नौकरी नहीं मिलती थी। उन्होंने कहा कि अगर नौकरी निकलती भी थी तो सैफई खानदान, चाचा, भतीजा वसूली के लिए निकल पड़ते थे। फिर हर भर्ती विवादित होती थी। उन्होंने कहा कि मुझे एक समाजवादी बहुत चिल्ला-चिल्ला के बोल रहे थे, कह रहे थे कि विकास के साथ-साथ ये बुलडोजर का क्या मतलब है? मैंने कहा कि दोनों साथ-साथ चलेंगे। योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में महीने में दो बार राशन मिल रहा है। बिजली मिल रही है। क्या ये बिजली सपा-बसपा की सरकार में मिलती थी?
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।