होम गणतंत्र दिवस 2022: छावनी में तब्दील हुई दिल्ली, जगह-जगह वाहनों की जांच कर रहे पुलिसकर्मी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 25, 2022 10:43 PM

गणतंत्र दिवस 2022: छावनी में तब्दील हुई दिल्ली, जगह-जगह वाहनों की जांच कर रहे पुलिसकर्मी

गणतंत्र दिवस 2022: छावनी में तब्दील हुई दिल्ली, जगह-जगह वाहनों की जांच कर रहे पुलिसकर्मी

गणतंत्र दिवस 2022: छावनी में तब्दील हुई दिल्ली, जगह-जगह वाहनों की जांच कर रहे पुलिसकर्मी

 खुफिया एजेंसियों द्वारा आतंकवादी हमलों का इनपुट जारी किए जाने के बाद सुरक्षाबलों ने राष्ट्रीय राजधानी को छावनी में तब्दील कर दिया है। आपको बता दें कि हिन्दुस्तान अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। ऐसे में दिल्ली पुलिस, एनएसजी, पैरा मिलिट्री फोर्सेस ने राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा का जिम्मा संभाला है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए दिल्ली पुलिस के जवान जगह-जगह वाहनों की जांच कर रहे हैं। गणतंत्र दिवस समारोह को देखते हुए जमीन से लेकर आसमान तक की सुरक्षा को मजबूत किया गया है। राजपथ पर अकेले 500 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिसके माध्यम से 24 घंटे निगरानी की जा रही है। इसके अलावा राजपथ से जुड़े रास्तों पर भी सीसीटीवी का इंतेजाम किया गया है।

गणतंत्र दिवस के मौके पर आतंकवादी हमले की फिराक में रहते हैं। जिसको लेकर समय-समय पर खुफिया एजेंसियां अलर्ट जारी करती हैं। ऐसे में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा दिल्ली की लाइफ लाइन मानी जाने वाली मेट्रो में सुरक्षा व्यवस्था को पहले ही मजबूत करते हुए स्टेशनों पर कमांडो की तैनाती की जा चुकी थी। इसके अलावा 25 जनवरी को सुबह छह बजे से 26 जनवरी को अपराह्न दो बजे तक मेट्रो के सभी पार्किंग स्थल बंद रहेंगे।

27,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने बताया था कि राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के लिए 27 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है तथा आतंक रोधी व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। उन्होंने बताया था कि पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त और निरीक्षक, उप निरीक्षक रैंक के अधिकारियों को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा सहायता के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 65 कंपनियों को तैनात किया गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)