होम संसद के आगामी सत्र में लागू होगा कोविड प्रोटोकॉल, 1 फरवरी को पेश होगा आम बजट

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 24, 2022 09:30 PM

संसद के आगामी सत्र में लागू होगा कोविड प्रोटोकॉल, 1 फरवरी को पेश होगा आम बजट

संसद के आगामी सत्र में लागू होगा कोविड प्रोटोकॉल, 1 फरवरी को पेश होगा आम बजट

संसद के आगामी सत्र में लागू होगा कोविड प्रोटोकॉल, 1 फरवरी को पेश होगा आम बजट

कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए संसद के आगामी बजट सत्र में कोविड-प्रोटोकॉल लागू किया जाएगा। इसके साथ ही राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही के समय में परिवर्तन होगा। आपको बता दें कि राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 9 बजे से और लोकसभा की कार्यवाही शाम 4 बजे से शुरू होगी। हालांकि कोविड प्रोटोकॉल 2 फरवरी को लागू होगा और उससे पहले 31 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का अभिभाषण होगा और फिर एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करेंगी। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और संसद के 875 कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह आंकड़ा महामारी की तीसरी लहर की शुरुआत के बाद 20 जनवरी तक किए गए टेस्ट का है। बजट सत्र की शुरुआत 31 जनवरी से होगी और इसके पहले चरण का समापन 11 फरवरी को होगा। सूत्रों ने बताया कि संसद में तीसरी लहर शुरू होने के बाद से अब तक 2,847 कोविड टेस्ट किए जा चुके हैं। जिनमें से 875 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने ट्वीट में बताया कि उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई, वह अभी हैदराबाद में हैं। उन्होंने एक सप्ताह तक क्वारंटीन में रहने का फैसला किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने संपर्क में आए तमाम लोगों से टेस्ट कराने और खुद को क्वारंटीन करने की सलाह दी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)