होम भाजपा नेता लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने से किया इनकार

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 13, 2021 08:39 PM

भाजपा नेता लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने से किया इनकार

भाजपा नेता लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने से किया इनकार

भाजपा नेता लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने से किया इनकार

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे और उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में चुनाव न लड़ने के अपने फैसले की जानकारी देते हुए कहा, ‘‘मैंने पार्टी नेतृत्व को चुनाव नहीं लड़ने के अपने फैसले के बारे में अवगत करा दिया है।’’बहरहाल, उन्होंने यह भी कहा, ‘‘मैं पार्टी का सिपाही हूं इसलिए अगर पार्टी नेतृत्व मुझे चुनाव लड़ने के लिए कहेगा तो मैं एक सच्चे सिपाही के मानिन्द चुनाव लड़ने से इनकार नहीं करुंगा।’’ गौरतलब है कि 2017 का विधानसभा चुनाव हारने के बाद से वाजपेयी लगातार हाशिये पर है।हालांकि, बीच-बीच में कभी उन्हें राज्यसभा भेजे जाने की चर्चा चली, तो कभी विधान परिषद सदस्य बनाने की चर्चा चली। उन्हें राज्यपाल बनाए जाने के कयास भी लगाए गए। वाजपेयी 1989 में मेरठ शहर सीट से पहली बार विधायक चुने गए। वह इस सीट से चार बार विधायक रह चुके हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)