होम श्रीनगर के जेवन में आतंकी हमला, 2 पुलिसकर्मी शहीद, अन्य 12 घायल
श्रीनगर के जेवन में आतंकी हमला, 2 पुलिसकर्मी शहीद, अन्य 12 घायल
जम्मू कश्मीर में आतंकी लगातार अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में आज एक बार फिर से जम्मू कश्मीर के जेवन में आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में 2 पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं जबकि 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। इससे पहले इस फायरिंग में 14 जवानों के घायल होने की खबर थी। सुरक्षाबलों ने इलाके को पूरी तरीके से घेर लिया है और जांच शुरू कर दी है। तलाश अभियान जारी है और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।इसस पहले जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के बाहरी इलाके में सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादियों को ढेर कर दिया। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ रंग्रेठ इलाके में हुई है। कश्मीर जोन पुलिस ने ट्विटर पर बताया कि दो आतंकवादियों को ढेर किया गया है जिनकी अभी पहचान नहीं हो सकी है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।